कुचामन जिले में वाहन से कुचल कर दो दलित युवकों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

राजस्थान के कुचामन जिले में वाहन से कुचल कर दो युवकों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर से आला अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। प्रवक्ता के अनुसार, राज्य सरकार ने कुचामन में दो दलित युवकों की हत्या के मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीजी-क्राइम) दिनेश एमएन कुचामन गए हैं। इसके अनुसार तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है।

गाड़ी से कुचलकर दो युवकों की हत्या…

उल्लेखनीय है कि सोमवार रात कुचामन के राणासर गांव के पास एक गाड़ी से कुचलकर दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। बाइक पर तीन युवक सवार थे और बाइक को वाहन से कई बार टक्कर मारी गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, घटना में परबतसर के बिदियाद गांव के निवासी राजू और चुन्नीलाल की मौके पर मौत हो गई। तीसरा युवक कृष्णाराम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जयपुर में इलाज चल रहा है। रेंज की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लता मनोज कुमार सहित आला अधिकारी घटनास्थल पर हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि तीनों रात के खाने के लिए एक होटल में रुके थे, जहां उनका कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। बाद में इन लोगों ने अपनी कार से बाइक को टक्कर मारी।

स्कॉर्पियो व कैंपर से रौंदा…

परिजनों की शिकायत के बाद कुचामन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले कुचामन के थानाधिकारी सुरेश कुमार ने मंगलवार को बताया, ‘प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद हमने हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।’ बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने घटना पर दुख जताते हुए जाँच के लिए एक जाँच समिति बनाई है। पार्टी के चार सांसदों का जाँच समिति बनाई गई। सांसद बृज लाल, कान्ता कर्दम, रंजीता कोली और डॉ सिकंदर कुमार जाँच समिति के सदस्य हैं। जाँच समिति घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट नड्डा को सौंपेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000