पुलिस की अंतराज्यीय पंखिया गिरोह से हुई मुठभेड़, तीन के पैरों में लगी गोली,एक को दौड़ाकर पकड़ा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में माघी मठिया नहर पुल के पास बुधवार देर रात रामकोला पुलिस और स्वाट टीम की अंतरराज्यीय पंखिया गिरोह से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से तीन चोरों को पैर में गोली लगी है। वहीं एक भाग रहे चोर को पुलिस ने दौड़ाकर कर पकड़ा। पुलिस ने एक लाख 26 हजार कैश,चार अवैध शस्त्र, सोने के गहने और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा में बीते दिनों समरजीत शाही के घर बड़ी चोरी हुई थी।चोरी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इसके खुलासे के लिए एसपी धवल जायसवाल ने स्वाट टीम,सर्विलांस के अलावा रामकोला पुलिस को लगाया था।काफी प्रयास के बाद स्वाट टीम,सर्विलांस टीम के अलावा रामकोला और पडरौना कोतवाली पुलिस ने माधी मठिया नहर पुल के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी को घेराबंदी की। जहां पुलिस से मुठभेड़ हुई। पहले मुकद्दर अली,जाफर अली और जाहिद अली गढ़िया पैगंबर थाना हजरतपुर जिला बदायूं और समीदुल साकीम मुनता नगला थाना सिकंदरपुर जिला कासगंज पुलिस को देखकर भागने लगे।

अंधेरे में चोरों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की,जिसमें मुकद्दर अली, जफर अली, जाहिद अली, को पैर में गोली लगी। वहीं समीदुल अली को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से चार अवैध असलहा मिला,सोने के गहने के अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी भी पुलिस ने बरामद किया। जिसमें चोरी में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी। मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने रामकोला थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह स्वाद टीम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला, अलोक यादव, सर्विलांस सेल के मनोज कुमार पंत के अलावा पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के साथ शामिल टीम में शामिल सभी की पीठ थपथपाई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000