भू माफिया महबूब अली की 60 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

गाजियाबाद में भू माफिया महबूब अली की करोड़ों की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई आज की गई। पूजा कालोनी में एक बना हुआ मकान जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़, एक संपत्ति इलाइचीपुर 15करोड़, मीरपुर 35 करोड़ टोटल 60करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

दो दर्जन पुलिस बल तैनात…

कुर्की की कार्रवाई में दोनों सर्किल के चारों थानों से लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय, डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद्र यादव के निर्देशन में यह पूरी कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा कुख्यात भूमाफिया/ हिस्ट्रीशीटर अपराधी महबूब अली की जनपद गाजियाबाद में स्थित अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग 60 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कुर्क की गयी है। भूमाफिया महबूब अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम पावी थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद जो एक भूमाफिया अपराधी है, जिसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमें विभिन्न जनपदों में पंजीकृत हैं। इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

सम्पतियों पर की जा रही है कार्रवाई…

इसकी अवैध रूप से अर्जित की गई विभिन जनपदों में स्थित अवैध सम्पत्तियों की सीजर की कार्रवाई की जा रही है। आज पुलिस द्वारा भूमाफिया महबूब अली की अवैध रूप से अर्जित की गई गाजियाबाद में स्थित 04 अचल सम्पत्तियां जिनकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है। इसको धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क की गयी है। अभियुक्त महबूब अली द्वारा अपराध कार्य कर अवैध रूप से अर्जित अन्य जनपदों स्थित अवैध सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई प्रचलित है। आपको बता दें कि आज कुर्क की गयी सम्पत्ति में ग्राम इलायचीपुर स्थित D. 1686 हेक्टेयर भूमि अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही ग्राम इलायचीपुरी स्थित 500 वर्ग गज अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग 05 करोड़ रुपये है और ग्राम मीरपुर स्थित 15 बीघा जमीन अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये।

संपतियों को चिंहित कर रही है पुलिस…

इसके साथ ही व्यवसायिक/ आवासीय भवन भूतल पर 11 दुकानें व प्रथम तल पर 03 कमरे अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ है। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पुलिस इससे पूर्व भी इस गैंगस्टर की 91 करोड़ कीमत की संपत्तियों का कुछ दिन पूर्व में भी जब्तीकरण किया जा चुका है। अभी पुलिस इसकी अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित करने का काम कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000