शादी का दबाव बनाने पर हेड कॉन्स्टेबल ने की थी महिला सिपाही की हत्‍या, 2 साल बाद मिला कंकाल, हेड कॉन्स्टेबल हुआ गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में एक महिला सिपाही की हत्या के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, महिला सिपाही आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, इसी को लेकर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला सिपाही का कंकाल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना साल-2021 का है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही और आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के बीच दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत होती रही। महिला सिपाही हेड कॉन्स्टेबल पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पहले से शादीशुदा था। इसी बात को लेकर आरोपी ने महिला सिपाही से पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया।

हत्या के बाद नाले में छिपा दिया था शव…

आरोपी ने महिला सिपाही की हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद आरोपी ने साल-2021 में महिला सिपाही की हत्या कर दी. हत्या का वारदात को अंजाम देने के बाद शव नाले में छिपा दिया था। इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जब पूरा मामला खुलकर सामने आया तो पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया।

2 साल बाद पुलिस ने बरामद किया कंकाल…

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज हेड कॉन्स्टेबल को महिला सिपाही की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2 साल बाद मृतक महिला सिपाही का कंकाल भी बरामद किया है। आज स्पेशल सीपी क्राइम इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000