एसटीएफ ने पकड़ा नकली नोटों का जखीरा, दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में खपाते थे, पूछताछ में उगले बड़े राज

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)ने मेरठ में छापा मारकर नकली नोटों का जखीरा पकड़ा है। नोएडा एसटीएफ टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने मेडिकल पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस ने उनके पास से दो लाख रुपये के नकली नोट और नकली नोट छापने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बड़े राज उगले हैं।

आरोपी नकली नोट छापने के बाद दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में धोखे से चलाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। एसटीएफ की टीम ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपी मीरापुरा जिला मुजफ्फनगर निवासी पप्पू तुल्हेड़ी, सरधना निवासी देशपाल उर्फ पप्पू, मुंडाली ग्राम कैथवाड़ा ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से दो लाख तीन हजार, छह सौ रुपये के नकली नोट व बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

एसटीएफ एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि बृह्स्पतिवार को मेडिकल थाना क्षेत्र के हनुमान विहार भड़ाना डेरीवाल वाली गली में मकान में दबिश देकर नकली नोटा का जखीरा पकड़ा। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में नकली नोट चलाने का गोरखधंधा करते थे। टीम ने आरोपियों के पास से एक एचपी प्रिंटर, स्टील स्केल, स्टील ब्लेड कटर, कैंची, तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

नोएडा एसपी एसटीएफ राज कुमार मिश्र ने बताया कि पप्पू तुल्हेड़ी पर डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। देशपाल उर्फ पप्पू पर लूट चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही दोनों जेल से जमानत पर रिहा हुए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000