बिजली विभाग को इस जिले के लोग लगा रहे करोड़ों का चूना,एक माह में 4.56 करोड़ की चोरी

गजरौला। बिजली विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी बिजली की चोरी नहीं रुक रही है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने जुलाई महीने की 14 जिलों की रिपोर्ट के जो आंकड़े जारी किए हैं वो डराने वाले हैं। रिपोर्ट के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने विजिलेंस टीम के साथ संबंधित क्षेत्र में छापेमारी करते हुए बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया है।

नहीं मिट रहा है चोरी का कलंक…

बता दें कि शहर से लेकर गांव तक में बिजली चोर बेखौफ होकर बिजली की चोरी कर रहे हैं। जबकि बिजली विभाग इंटरनेट मीडिया, गांव-गांव शिविर आदि लगाकर हो रही बिजली की चोरी को रोकने की कवायद में जुटा है। बिजली चोरी करना कानून अपराध है, लेकिन इसके बाद भी बिजली चोरी का कलंक नहीं मिट रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम के 14 जिलों के 70 फीडरों पर बेहिसाब बिजली चोरी हो रही है।

इनमें अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुज्जफरनगर, शामली शामिल हैं। बिजली चोरी और बकाया बिल होने से बिजली विभाग को इन जिलों में 61.86 करोड़ रुपये का चूना लगा है। खास बात है कि ये रिपोर्ट जुलाई महीने है। अब इससे ही अनुमान लगाया जा सकता है कि जब जुलाई माह में इन जिलों में विभाग को इतना भारी नुकसान हुआ है तो अन्य महीनों का क्या हाल होगा। अकेले अमरोहा जिले की बात करें तो गजरौला और अमरोहा डिवीजन के पांच फीडरों पर चार करोड़ 56 लाख 34 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

अमरोहा व गजरौला के इन फिडरों पर नुकसान पर एक नजर…

डिवीजन फीडर का नाम राजस्व का नुकसान

गजरौला द्वितीय टाउन द्वितीय 131.00

अमरोहा द्वितीय नई बस्ती 83.71

गजरौला द्वितीय टाउन तृतीय 81.87

अमरोहा द्वितीय टाउन-12 81.72

अमरोहा द्वितीय टाउन-11 78.04

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम इन फीडरों पर लगातार छापेमारी कर बिजली चोरों को पकड़ने में जुटी हुई है। बिजली चोरी करना कानूनी अपराध है। इसके बारे में लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी वह सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।संजीव कुमार राजवंशी, अधीक्षण अभियंता, अमरोहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000