दीपोत्सव 2023: 24 लाख दीप से जगमग होगी रामनगरी, फिर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी दीपोत्सव पर जगमगा उठेगी। रामनगरी में 7वां दीपोत्सव बेहद खास होगा। दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख दीप जलाए जाएंगे और 21 लाख से अधिक दीप एक साथ जलने का नया कीर्तिमान बनाया जाएगा। 25 हजार वॉलेंटियर्स मिलकर दीपों को रोशन करेंगे। इसके साथ ही लेजर शो और ड्रोन शो के जरिए प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र के प्रदर्शन की व्यवस्था की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद 2017 में राम की पैड़ी पर शुरू हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम एक साथ दीपों के जलने को लेकर लगातार नया कीर्तिमान बना रहा है। दीपोत्सव हर बार अपने पिछले कीर्तिमान को तोड़ रहा है। रामनगरी अयोध्या में पहले दीपोत्सव के समय 1,80,000 दीप एक साथ जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। साल 2018 में 3,01,152, साल 2015 में 5,50,000, साल 2020 में 5,51,000, साल 2021 में 7,50,000, साल 2022 में 15,76,000 दीप एक साथ जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान दर्ज किया गया था। इस बार यह कीर्तिमान भी टूटने वाला है,क्योंकि इस बार 21 लाख से अधिक दीप एक साथ जलाने का नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी है।

दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए स्कूल-कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों की मदद ली जा रही है। वहीं कई स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस मुहिम में जोड़ा जा रहा है। इसलिए राम की पैड़ी पर दीप जलाने का नया कीर्तिमान बनाने के लिए लगभग 25 हजार वॉलिंटियर्स की मदद ली जा रही है। राम की पैड़ी पर दीपों की संख्या बढ़ रही है, तो दीपकों के जलने का क्षेत्र विस्तार भी हो रहा है।दीपों के जलने का यह सिलसिला इस बार लक्ष्मण घाट के पहले बने गुप्तारघाट बंधा मार्ग से शुरू होगा और चौधरी चरण सिंह घाट तक पूरा क्षेत्र दीपों से जगमगा उठेगा।

रामनगरी अयोध्या के प्राचीन कुंड, सरोवरों और परिक्रमा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर भी दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीप जलाने से होगी और उसके बाद हजारों वॉलेंटियर युवक-युवतियां दीप जलाकर कुछ मिनट में ही सरयू के लंबे घाट को रोशन कर रामनगरी अयोध्या के नए कीर्तिमान का हिस्सा हो जाएंगे।इस दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से हवाई शो और लेजर शो के जरिए धार्मिक ग्रंथों के अनुसार प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े वृत्तांत को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000