सपनों की रेल रैपिड‌एक्स में नवरात्रि में कर सकेंगे सफर, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

गाजियाबाद। देश की पहली सेमी हाई स्पीड रैपिडएक्स ट्रेन में सफर करने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि में किसी भी दिन रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सुहाने सफर की सौगात देंगे। इस दौरान पीएम मोदी ट्रेन में यात्रियों के साथ सफर भी करेंगे। लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से यह बनकर तैयार हो रहा है। पीएम मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। दिल्ली से मेरठ तक इस ट्रेन का ट्रैक 82 किलोमीटर का होगा, जिसमें 70 किलोमीटर ट्रैक एलिवेटेड होगा।

160 किमी घंटे की रफ्तार से ट्रायल…

सेमी हाई स्पीड रैपिडएक्स ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। रैपिडएक्स का साहिबाबाद से दुहाई तक का पहला खंड बनकर तैयार है। पांच महीने से इस पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल चल रहा है। 17 किलोमीटर के इस तैयार ट्रैक पर 5 स्टेशन बने हैं। 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे नवरात्रि के बाद 16 से 20 अक्टूबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी दिन इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने गाजियाबाद आ सकते हैं। साहिबाबाद स्टेशन के सामने वसुंधरा सेक्टर- 8 में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा भी प्रस्तावित है।

जायजा लेने आएंगे सीएम योगी…

कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अक्टूबर को तैयारी का जायजा लेने के लिए गाजियाबाद आएंगे। इस बीच स्टेशन से लेकर ट्रेन के अंदर तक पुलिस-प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पीएम मोदी के आने की फिक्स तिथि का ऐलान नहीं हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि 20 अक्टूबर को पीएम मोदी के आने को लेकर तैयारी शुरू की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000