देवरिया नरसंहार पर बोले अखिलेश- ‘प्रेमचन्द्र यादव की हत्या न होती तो किसी की जान न जाती

देवरिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को रुद्रपुर के फतेहपुर गांव पहुंचे, जहां जमीन विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या के बाद सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी व तीन बच्चों को मार डाला गया था। पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि यदि प्रेमचंद की हत्या नहीं होती तो किसी की जान नहीं जाती। सरकार इस बात को छिपाना चाहती है कि प्रेमचंद को बुलाकर मारा गया और किसने मारा।

अखिलेश बोले- निर्दोषों को फंसाया जा रहा…

घटना के बाद कई निर्दोषों को बेवजह फंसाया जा रहा है। सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मुकदमे लिखे गए हैं। यह मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है और पुलिस यहां तांडव मचा रही है। देवरिया कांड के बहाने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष है तो दोनों परिवारों की मदद करे। किसी से भेदभाव नहीं होना चाहिए क्योंकि घटनाएं दोनों गलत हैं। बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बुलडोजर ही न्याय देने लगा तो अगली सरकार भी यही करेगी।अखिलेश पहले गांव में लेहड़ा टोला गए। सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी व बच्चों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अखिलेश 20 मिनट घटनास्थल पर रहे…

जहां सत्यप्रकाश दुबे समेत परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई थी। हालांकि, नरसंहार कांड के पीड़ित देवेश दुबे के मना करने के चलते अखिलेश की मुलाकात दुबे परिवार से नहीं हुई। अखिलेश बोले-दुबे परिवार से भी मिलना चाहता था, वह नहीं मिलना चाह रहे हैं तो उनकी मर्जी। दरअसल, देवेश ने सुबह डीएम-एसपी को पत्र भेजकर सपा प्रमुख से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। उसने बताया कि वर्ष 2014 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तभी प्रेमचंद यादव ने मेरे मंदबुद्धि चाचा को बिना रुपये दिए जमीन बैनामा करा ली। मेरे पिता चक्कर काटते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उस समय यदि कार्रवाई हुई होती तो आज यह हत्याएं नहीं होतीं। अखिलेश के आने की वजह से उनके लोग गोलबंद हो गए हैं, ऐसे में मुझे जान का खतरा है।

देवेश के पत्र पर पुलिस प्रशासन ने मुलाकात का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। अभयपुर टोला पहुंचकर सपा अध्यक्ष ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के स्वजन को ढांढस बंधाते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। इसके पहले देवरिया पहुंचने की कोशिश में लगे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिले की सीमा पर रोक दिया गया। कई जगह पुलिस की सपाइयों से झड़प भी हुई। गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000