मृतक मां बेटी की फाइल फोटो... पंजाब घर में घुस मां-बेटी को गोलियों से भूना, परिजन बोले- अमेरिका में बैठे दामाद ने कराया मर्डर By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 17, 2023 829 जालंधर। थाना पतारा में पड़ते गांव भोजोवाल में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या कर दी। दोनों को गोलियों से भून दिया गया। इतना ही नहीं मारने के बाद मां-बेटी की लाशों को जलाने की भी कोशिश की गई। मामले की जानकारी मिलते ही जालंधर ग्रामीण के SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर लिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मारने वाले हमलावरों की संख्या दो थी और ये दोनों अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे। परिवार को दामाद पर शक… मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह आज सुबह अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि उनके जाने के बाद दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी पत्नी रंजीत कौर और बेटी प्रीति (33 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। जगतार सिंह ने अमेरिका में रहने वाले अपने दामाद पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पहले भी कई बार पतारा थाने में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। अपराध 829 Share