शादी समारोह में गई महिला को हलवाई से हुआ प्यार, फिर प्रेमी को धमकी देकर पति की कराई हत्या

उत्तराखंड के देहरादून से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शादी समारोह में हलवाई को दिल दे बैठी एक महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी. उसको रास्ते से हटाने के लिए जो साजिश रची, उसका खुलासा होने पर इलाके के लोग हैरान हैं. फिलहाल, महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दरअसल, चौकी डाकपत्थर क्षेत्र में जलालिया पीर के पास यमुना नदी में 19 तारिख को यमुना नदी में एक शव मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कराया गया. हालांकि, उस वक्त मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. उसके गले पर कुछ निशान थे. 

जांच के दौरान शक के घेरे में आया महिला का प्रेमी…

इसके अगले दिन पता चला कि शव अरुण कुमार उर्फ जुगनू का है. इसके बाद उसके भाई नितिन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एसएसपी देहरादून अजय सिंह के मुताबिक, मामले का खुलासा करने में जुटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जानकारी जुटाई. इस दौरान यूपी के अमरोहा का रहने वाला परम सिंह उर्फ गुड्डू नाम का शख्स शक के घेरे में आया. 

‘एक शादी समारोह में रमिता से हुई थी मुलाकात’… 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पेशे से हलवाई है. अरुण की पत्नी रमिता से उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी. इसके बाद नजदीकी बढ़ी रमिता पति को रास्ते से हटाने का दबाव बनाने लगी. ऐसा न करने पर फंसाने की धमकी देने लगी. इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. 

प्रेमिका को फोन पर दी हत्याकांड की जानकारी…. 

18 अक्टूबर को अरुण को फोन करके बुलाया. फिर शराब पिलाने के बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को यमुना नदी में फेंक दिया. इस पूरे हत्याकांड की जानकारी उसने अपनी प्रेमिका को फोन पर दी. इसके बाद महिला हिमाचल भागने की कोशिश में जुट गई. हालांकि वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुई और पकड़ी गई. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000