दुबई में नौकरी के नाम पर फ्रॉड, हर एक से वसूले 59 हजार, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सैकड़ों गरीब लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने नौकरी के लिए वीजा दिलाने के नाम पर ठगी की और लाखों रुपये की ठगी कर डाली. पुलिस ने बताया कि अपने हर एक शिकार से ये लोग कंसल्टेशन के नाम पर 59 हजार रुपये चार्ज करते थे. लोगों को बताया जाता था कि वह उन्हें दुबई में नौकरी दिलाएंगे, जिसके लिए उनसे ये पैसे लिए जा रहे हैं. हालांकि, नौकरी के नाम पर लोगों को झांसा दिया जा रहा था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई सारी फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया है. इस पूरे वीजा स्कैम का मास्टरमाइंड इनामुल हक है, जो दरभंगा में रहता है. इनामुल का ऑफिस दिल्ली के जाकिर नगर इलाके के जोगा बाई में मौजूद था. पुलिस ने जब यहां पर छापेमारी की, तो उसे ढेर सारे विवादित सामान मिले हैं. आरोपियों ने लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए जैसे जॉब पोर्ट्ल्स से डेटा निकाला और फिर उन्हें इन नौकरियों को दिलाने का झांसा दिया. 

नौकरी के बदले वीजा दिलाने का स्कैम सबसे ज्यादा…

भारत से हर साल लाखों की संख्या में लोग विदेश में नौकरियों के लिए जाते हैं. इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं, जो हाई-स्किल वर्कर्स होते हैं. इनके लिए विदेशों में नौकरी पाना आसान होता है. हाई-स्किल वर्कर्स का अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी जैसे विकसित देश बांहें खोलकर स्वागत करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हाई-स्किल तो नहीं है, लेकिन विदेश जाना उनका सपना है. इस वजह से वीजा स्कैम करने वाले आरोपी ऐसे लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं. आमतौर पर दुबई, रियाद, आबू धाबी, मस्कट या कई बार सिंगापुर, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे मुल्कों में नौकरी के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जाती है. इन लोगों को कहा जाता है कि नौकरी के बदले अच्छे पैसे मिलेंगे, लेकिन उससे पहले वीजा का खर्च उठाना पड़ेगा. वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी भी की जाती है. यही वजह है कि लोगों से हमेशा सतर्क रहने की गुजारिश की जाती है, ताकि वे इस तरह के किसी भी फ्रॉड का शिकार नहीं बनें. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000