सहेली के बॉयफ्रेंड से किया प्‍यार शादी के बाद भी जारी रखा अफेयर; पुलिस ने पत‍ि के हत्‍या केस में दो बच्‍चों की मां प्रेमी संग किया गिरफ्तार

औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी उपेंद्र नारायण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की हत्या का राजफाश पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी दिव्या सोनल सिंह और झारखंड के गिरिडीह के छातागढ़ निवासी कृष्णा प्रसाद (साव) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार (21 अक्‍टूबर) की शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। हत्या का राजफाश दिव्या और कृष्णा के मोबाइल कॉल डिटेल्स से किया गया है।

मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को मिला सुराग… 

दोनों के बीच लगातार बात होने का साक्ष्य पुलिस को मिला तो जांच शुरू हुई। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कृष्णा के बाद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, कृष्णा पहले दिव्या सोनल की सहेली का प्रेमी था। बाद में दिव्या भी कृष्णा के प्रेम में दीवानी हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच वर्षों से प्रेम चल रहा था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। पुलिस के अनुसार, कृष्णा सोनल के घर आता-जाता था। कृष्णा से प्रेम के कारण सोनल ने पति की हत्या कराई है।

कई अन्‍य लोग भी हत्‍या में शामिल…

बताया गया कि गौतम की हत्या में कुछ और लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि 28 सितंबर की शाम बदमाशों ने गौतम का अपहरण बीच रास्ते से तब कर लिया गया था, जब जिला मुख्यालय के बिजौली रोड स्थित अपने आवास से पोइवां गांव जा रहे थे। हत्या के बाद शव को गया जिले के आमस प्रखंड कार्यालय के पास जीटी रोड किनारे झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने जीटी रोड कनबेहरी गांव के पास से लावारिस अवस्था में बाइक को बरामद कि‍या था।

मां-बाप की इकलौती संतान था गौतम…

आमस थाना पुलिस ने शव को बरामद कर मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया था। पहचान होने के बाद शव स्वजन घर लाए थे। परिवारवालों ने बताया कि गौतम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह शहर के बिजौली रोड स्थित जीडी गोयनका विद्यालय में अपने दोनों बच्चों एक पुत्र और एक पुत्री को पढ़ाते थे। विद्यालय के पास ही डेरा लेकर पत्नी के साथ रहता था, जो प्रतिदिन शाम को खाना खाकर डेरा से गांव चला आता था।

गौतम को अपने कुत्‍ते से था खास लगाव…

गौतम को अपने कुत्‍ते से खास लगाव था। वह गांव पर पाले गए कुत्ते को खाना देने डेरा से घर आता था। वह करीब 40 बीघा खेत का मालिक था। अब इस मामले में पत्नी के जेल जाने के बाद आठ वर्ष की पुत्री और पांच वर्ष के पुत्र के भविष्य को लेकर स्वजन चिंतित हैं। गौतम के पिता और मां फुसरो में रहते हैं। फुसरो में वे सीसीएल में नौकरी करते थे। वहां उनका मकान है।

पत्नी ने थाना में दि‍या था आवेदन…

गौतम के लापता होने के मामले में पत्नी ने थाना में आवेदन दि‍या था। बाद में पुलिस ने शव मिलने के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। हत्या के इस मामले में अनुसंधान जारी है, किसने हत्या में कृष्णा का सहयोग दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000