इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिला धोखा, मुंबई की युवती ने पूर्व विधायक के बेटे पर लगाया जहर पिलाने का आरोप

मुंबई की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद यौन शोषण का आरोप बसपा के पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबुजर खां पर लगाया है। उसका कहना है कि अबुजर उसके साथ करीब डेढ़ साल तक लिव-इन-रिलेशन (सहमति संबंध) में रहा। बाद में शादी करने का झांसा देकर बदायूं के ककराला में बुला लिया। युवती का आरोप है कि यहां अबुजर खां ने उसे गला दबाकर और जबरन विषाक्त पदार्थ पिलाकर हत्या करने की कोशिश की। जिला अस्पताल में भर्ती युवती की पूरी दास्तां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

जिला अस्पताल में भर्ती है युवती 

अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बा निवासी अबुजर खां फरार बताया गया है। युवती जिला अस्पताल में भर्ती है। उसने अपना मेडिकल परीक्षण भी कराया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली पुलिस को पीआई भेजकर सूचना दी गई। पीड़िता के अनुसार, कुछ माह पहले आरोपी युवक मुंबई में उसके साथ रहा। इसके बाद शादी करने की बात कहकर उसे बुला लिया।

मुस्लिम खां बोले-  मैं तो लड़के को घर से निकाल चुका

पूर्व विधायक मुस्लिम खां ने कहा कि दो-तीन महीने पहले युवती वीडियो वायरल कर मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी। इसके बाद मैंने बेटे को भी घर से निकाल दिया था। जानकारी करने पर पता चला कि युवती की मुंबई में शादी हो चुकी है। वो अपना घर छोड़कर यहां आ गई है। लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों से भी हमने बात की थी, लेकिन वापस जाने के लिए लड़की नहीं मानी। अब कानून जो कार्रवाई करेगा, वह सही करेगा।
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, अभी तक इसमें कोई शिकायत नहीं मिली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |     पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण     |     प्रतापगढ़ नगरपालिका में सिविल जेई उपलब्ध है तो PWD के JE पर ADM वित्त/राजस्व मेहरबान क्यों…???     |     मन की बात के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर बोले: आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता     |     SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह     |     70 रुपए किलो पहुंची प्याज,सरकार के बफर स्टॉक के बाद भी राहत नहीं     |     यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा     |     सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पति; अवैध शक में ले ली जान!     |     अब जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर होगा ठहराव, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत     |     नजूल भूमि को हड़पने की इच्छा रखने वाले याचिकाकर्ता सुल्तान हसन को हाईकोर्ट से मिला 5 अक्टूबर तक स्थगनादेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000