पटरी पर दौड़ रही पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, लपटों में घिरे यात्री, कूदकर बचाई जान

आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया, घटना आगरा रेलवे स्टेशन के पास की है जब मथुरा से निकलकर पातालकोट एक्सप्रेस ग्वालियर झाँसी की तरफ जा रही थी , भांडई स्टेशन के पास से गुजरते समय ट्रेन की जनरल बोगी में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और लपटें उठने लगी, यात्रियों का दम घुटने लगा, अहसास होते ही ड्राइवर ने तुरंत इंमरजेंसी ब्रेक लगाये और यात्रियों एन कूदकर अपनी जान बचाई, रेलवे स्टाफ ने तुरंत दोनों बोगियों को अलग कर दिया, हादसे में कुछ यात्रियों के झुलसने की खबर है लेकिन अच्छी बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर में पातालकोट एक्सप्रेस जब मथुरा स्टेशन से ग्वालियर झाँसी की तरफ रवाना हुई तब  सब कुछ ठीक था, गाड़ी आगरा कैंट से कुछ किलोमीटर आगे ही बढ़ी थी कि करीब पौने चार बजे के आसपास भांडई स्टेशन को पार करते ही उसके जनरल कोच में धमाका हुआ और आग की लपटें निकलने लगी ।

दो जनरल बोगी आग की चपेट में, इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन…  

चूँकि गाड़ी रफ़्तार में थी तो आग की लपटें तेज हो गई और उसने दूसरी जनरल बोगी को भी अपनी चपेट में ले लिया , बोगी में धुंआ और आग से यात्रियों का दम घुटने लगा। उनमें भगड़द और चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर को आग का अहसास होते ही ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाये गए।

यात्रियों में दहशत, कूदकर बचाई जान… 

ब्रेक लगते ही यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई, गाड़ी को रोक दिया गया और जली हुई दोनों बोगियों को रेलवे स्टाफ ने तुरंत अलग कर दिया , तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया, घटना में कुछ लोगों के घायल होने झुलसने की खबर है, पुलिस की मदद से इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, उधर रेलवे के आग लगने  के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000