डीएसपी के बॉडीगार्ड ने खुद के सिर में मार ली गोली, इलाज के दौरान मौत

कटिहार। खुद को गोली मार लेने वाले डीएसपी के बॉडी गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनका इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. बता दें कि बीएमपी- 7 में डीएसपी सी.पी. यादव के बॉडीगार्ड दीपक कुमार ने मंगलवार देर रात खुद को गोली मार ली थी। नवगछिया के रहने वाले दीपक ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह बता पाने की स्थिति में अभी कोई नहीं है। वरीय पदाधिकारी मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। हालांकि, डीएसपी के बॉडीगार्ड मौत मामले में नया मोड़ तब आ गया जब गार्ड प्रभारी ने लिखित रूप से बीएमपी- 7 को इसकी यह सूचना दी कि ड्यूटी जाने के दौरान पिस्टल में गोली भरते समय यह हादसा हुआ था। इसके पीछे कारण मिस हैंडलिंग बताया गया. बता दें कि पिस्टल से गोली चलने के बाद बॉडीगार्ड दीपक कुमार के सिर में गोली लग गई थी और वह बुरी तरह घायल हो गया था। कटिहार सहायक थाना बीएमपी-7 परिसर से जुड़े मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी जुट गई है।

वहीं, दूसरी ओर डीएसपी के बॉडीगार्ड ने खुद को क्यों गोली मारी, इसको लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। चर्चा यह है बीएमपी- 7 के डीएसपी सी.पी यादव के बॉडीगार्ड दीपक कुमार कुछ तनाव में रहते थे और इस कारण उसने अपने सिर में गोली मार ली। मंगलवार देर रात हुई इस घटना के बाद गंभीर हालत में उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उसने आखिरकार दम तोड़ दिया। बता दें कि घटना के बाद बीएमपी-7 के कमांडेंट, सदर डीएसपी और अन्य वरीय पदाधिकारी कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे और घायल बॉडीगार्ड की हालत पर पूरी नजर रख रहे थे. जवान दीपक की हालत गंभीर थी और उसे बेहतर इलाज के लिए आगे ले जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन, इस बीच उनकी मौत हो जाने से सभी पुलिकर्मी हैरान हैं। हालांकि, बीएमपी- 7 और पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000