गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगने वाले बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

फरीदकोट। कुछ दिन पहले दो शराब के ठेके को जलाने का प्रयास और ठेकेदारों को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर फोन कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात मुख्य आरोपित आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वह बाइक पर एक साथी के साथ आता दिखाई देने पर जब पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया और फरार होने लगा। इस बीच पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए उस पर गोली चलाई जोकि उसकी टांग पर लगी और वह वहीं गिर गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया है। बता दें कि जिले में कुछ दिन पहले विभिन्न स्थानों पर दो शराब के ठेकों को जलाने का प्रयास किया गया था। इसके अतिरिक्त शराब के ठेकेदारों को फोन करके गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी भी मांगी गई थी।

काफी समय से तलाश कर रही थी पुलिस…

इस मामले में पुलिस ने 11 अक्टूबर को थाना सिटी कोटकपूरा में तथा 12 अक्टूबर को थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन मुख्य आरोपित आकाशदीप निवासी कोटकपूरा की तलाश की जा रही थी। इस मामले में कोटकपूरा निवासी एक अन्य आरोपित विक्की को भी नामजद किया गया है।

मंगलवार की रात भी वारदात करने की फिराक में था…

एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित गैंगस्टरों के नाम पर लोगों को फोन कर रंगदारी मांगते हैं। इसी तरह ठेकेदारों को डराने-धमकाने के लिए ही इन्होंने ठेकों को आग लगाई थी। मंगलवार रात भी वे एक अन्य ठेके पर इसी तरह की वारदात की फिराक में थे लेकिन सीआइए स्टाफ को इसकी सूचना मिल गई और ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने आरोपित आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों से आपसी रंजिश के चलते उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए यह प्लान बनाया गया था। इसी रंजिश के चलते ही उन्होंने रंगदारी के लिए फोन भी किया। उन्होंने बताया कि आरोपित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगते थे, मगर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उसके साथ इनके संबंध हैं भी या नहीं। इस संबंध में भी पूछताछ जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000