SFJ मुखिया पन्नू की धमकी के बाद एक्शन में भारत, कनाडा से एयर इंडिया फ्लाइट की सुरक्षा बढ़ाने की करेगा मांग

खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करने से बचे। इस दिन उनकी जान को खतरा हो सकता है। इस चेतावनी के बाद भारत कनाडा आने-जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सुरक्षा के लिए कनाडाई अधिकारियों से बात करेगा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा कि हम कनाडा से आने-जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को लेकर खतरे को संबंधित कनाडाई अधिकारियों के सामने उठाएंगे। संजय कुमार वर्मा ने HT को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय नागरिक उड्डयन समझौते में ऐसे (धमकी) खतरों से निपटने के नियम हैं।

ग्लोबल नाकाबंदी का आह्वान किया…

आपको बता दें कि सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के जनरल-वकील गुरपतवंत पन्नू ने शनिवार (4 नवंबर) को जारी एक वीडियो में एयर इंडिया के फ्लाइट से जुड़ी धमकी दी थी। वीडियो में उन्होंने पंजाबी में सिखों को चेतावनी देते हुए कहा कि 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया से उड़ान न भरें आपकी जान खतरे में हो सकती है। उन्होंने दो बार चेतावनी दी। वीडियो के साथ जारी एक बयान में पन्नू ने वैंकूवर से लंदन तक एयरलाइन की ग्लोबल नाकाबंदी का भी आह्वान किया।

भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा का बयान…

भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने HT को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने वीडियो के कंटेंट की स्टडी की है. ये शिकागो कन्वेंशन का स्पष्ट उल्लंघन है, जो अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संचालन के लिए एक रूपरेखा तैयार करता है। कनाडा और भारत सहित कई अन्य देश कन्वेंशन के पक्षकार हैं। इसके अलावा एयर इंडिया कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर शहरों से नई दिल्ली के बीच कई वीकली फ्लाइट ऑपरेट संचालित करती है। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन पर कन्वेंशन जिसे शिकागो कन्वेंशन के रूप में जाना जाता है। इसे साल 1944 में 54 देशों ने मिलकर तैयार किया गया था। इसकी मदद से हवाई मार्ग से अंतरराष्ट्रीय परिवहन की अनुमति देने वाले मुख्य नियमों का पालन किया जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000