दिनदहाड़े महिला की गला काटकर कर दी गई हत्या, ससुराल वालों ने पुलिस से की झड़प

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शादीशुदा महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई. स्थानीय लोग महिला का शव उठाकर उसके ससुरल ले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए. हत्या के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. दबी जुबान में स्थानीय लोग पति द्वारा इस हत्या को अंजाम देने के बात कह रहे हैं. पुलिस पति शाहनवाज के खिलाफ 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि अमरोहा जिले के आदमपुर गांव की निवासी 26 वर्षीय महिला रौनक की शादी 5 साल पहले संभल सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला नाला के निवासी शाहनवाज के साथ हुई थी. 

दिनदहाड़े शादीशुदा महिला की गला काटकर हत्या…

ससुराल वालों से विवाद के चलते मृतका अपने पति और एक बच्चे के साथ अलग किराए के मकान में रह रही थी. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे रौनक का पति शाहनवाज अपने बच्चे को चीज दिलाने के लिए गया था. इसी बीच स्थानीय लोगों ने रौनक का गला कटा हुआ शव खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग रौनक के शव को उठाकर उसकी ससुराल में ले गए. 

पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दर्ज किया केस…

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी पवन सिंह, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका-ए-वारदात का जायजा लिया. परिजन मृतका पर ऊपरी हवाओं के होने की बात कह रहे हैं. इस दौरान मृतका के परिजनों और पुलिस के बीच कुछ झड़प भी हुई. इस मामले पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000