छठ पर्व के लिए चलाई जा रही दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन की एक बोगी में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के इटावा के पास ट्रेन नंबर 02570 दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल के एस-1 (स्लीपर) कोच में आग लग गई. इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह ट्रेन जब सराय भोपत स्टेशन से गुजर रही थी तभी इसमें से धुआं उठता हुआ देखा गया.दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन जब सराय भूपत स्टेशन से गुजर रही थी तब स्टेशन मास्टर नें उसके एस-1 कोच में से धुआं उठता हुआ देखा. उन्होंने तुरंत ट्रेन खडी करवाई. इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए हैं. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि बुधवार की शाम को दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगी. इटावा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय कुमार ने बताया, ‘दिल्ली से दरभंगा जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई.

दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं.’ उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुछ यात्री जख्मी भी हुए हैं. हालांकि पुलिस अधीक्षक ने उनकी संख्या के बारे में बताने से इनकार कर दिया. एसपी ने कहा, ‘डॉक्टरों की एक टीम और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है. बचाव कार्य जारी है. आग कैसे लगी और उससे कितना नुकसान हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है.’ घटनास्थल के एक वीडियो में कोच में भीषण आग लगी हुई दिखाई दे रही है और यात्री और अधिकारी इसके चारों ओर खड़े हैं. छठ पर्व के कारण बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000