सेना के ‘फर्जी मुठभेड़’ में मारे गए तीन लोग, पिता ने कहा- अदालतों से मुस्लिमों को नहीं मिल रहा न्याय

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में जुलाई साल-2020 में भारतीय सेना की ‘फर्जी मुठभेड़’ में तीन लोगों की मौत हो गई. सेना ने इस मामले में एक अधिकारी पर मुकदमा भी चलाया. मगर हाल ही में अधिकारी की आजीवन कारावास की सजा को सस्पेंड कर दिया गया. इस बीच ‘फर्जी मुठभेड़’ में मारे गए शख्स अबरार अहमद के 65 वर्षीय पिता मोहम्मद यूसुफ चौहान ने कहा कि देश में मुसलमानों को अदालतों से कोई न्याय नहीं मिल सकता है.  टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूसुफ चौहान को जब पता चला कि आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल की प्रिंसिपल बेंच ने कैप्टन भूपेंद्र सिंह को लेकर कोर्ट मार्शल की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए आजीवन कारावास की सजा को सस्पेंड कर दिया है तो वह बहुत दुखी हुए. ट्रिब्यूनल ने 9 नवंबर को अधिकारी को जमानत दे दी. जनवरी में कोर्ट मार्शल में पाया गया कि भूपेंद्र सिंह हत्या समेत छह धाराओं के साथ दोषी था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. 

क्या बोले यूसुफ….

यूसुफ ने कहा, ‘ये पूरी तरह से अन्याय है. अगर उसने कबूल किया है कि उसने हत्या की है और अब उसे तीन महीने बाद रिहा किया जा रहा है, तो फिर मैं क्या कह सकता हूं? आप समझ भी नहीं सकते हैं कि मेरे भीतर क्या चल रहा है. मुझे अदालतों से कोई न्याय नहीं मिल सकता है. अदालतों को बंद कर देना चाहिए.’ यूसुफ ने बताया कि उन्हें अपने करसपोंडेंट के जरिए भूपेंद्र सिंह की सजा को सस्पेंड किए जाने की जानकारी मिली.  फोन पर रोते बिलखते हुए यूसुफ ने कहा, ‘अगर वे किसी अन्य धर्म के होते तो उन्हें न्याय मिल गया होता. वे मुस्लिम बच्चे थे. मुस्लिमों की यहां कोई कीमत नहीं है.’ उन्होंने बताया कि ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद अब उन्हें अपनी जिंदगी में कोई दिलचस्पी नहीं है. पहले वह कोर्ट मार्शल की कार्रवाई से खुश थे. अब उन्होंने कोर्ट मार्शल पर कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि सब कुछ फर्जी था. बेगुनाह लोगों की जिंदगी की कीमत 10 लाख रुपये लगाई गई है.’

क्या है पूरा मामला…. 

दरअसल, भारतीय सेना शोपियां के अमशीपुरा में 18 जुलाई साल- 2020 को ‘फर्जी मुठभेड़’ कर रही थी. इसके जरिए असली में होने वाले एनकाउंटर के दौरान उठाए जाने वाले कदमों की प्रैक्टिस की जा रही थी. हालांकि, इसी दौरान अबरार अहमद और उसके चेचेरे भाइयों मोहम्मद इबरार (17) और इम्तियाज अहमद (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये हत्या शोपियां जिले के दूरदराज पहाड़ी गांव में हुई. इसके बाद तीनों को आतंकवादी करार दे दिया गया था.  हालांकि, जल्द ही इन हत्याओं को लेकर राजनीतिक बखेड़ा शुरू होने लगा. सोशल मीडिया पर भी इन हत्याओं को लेकर संदेह जताया गया. इसके बाद सेना की तरफ से ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ (सीओआई) का गठन हुआ. जांच के दौरान पाया गया कि सैनिकों ने आफ्स्पा के तहत मिले अधिकारों से परे जाकर कार्रवाई की थी. फिर कोर्ट मार्शल की कार्यवाही पूरी कर एक सैन्य अदालत ने कैप्टन भूपेंद्र सिंह को आजीवन कारावास देने की सिफारिश की. मगर, अब इसे सस्पेंड किया गया है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000