अयोध्या के कायाकल्प में काशी भी निभा रही भूमिका,विकास कार्य के लिए काशी से जारी होता है बजट

वाराणसी। रामनगरी अयोध्या के कायाकल्प में आध्यात्मिक नगरी काशी भी अहम भूमिका निभा रही है।धर्मार्थ कार्य निदेशालय के जरिये मंदिर के आसपास होने वाले विकास कार्य और परिक्रमा पथ के लिए काशी से ही बजट जारी हो रहा है। पिछले तीन साल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट धर्मार्थ कार्य निदेशालय के माध्यम से जारी किया गया है।

रामनगरी अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर का निर्माण राम मंदिर ट्रस्ट करवा रहा है।राम मंदिर से जुड़े अन्य मंदिरों और परिक्रमा पथ का कायाकल्प धर्मार्थ कार्य विभाग करवा रहा है।रामनगरी में सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मार्ग, जन्मभूमि पथ मात्र 570 मीटर लंबा है। यह दो लेन और 15 मीटर चौड़ाई में बन रहा है। इस पर बिजली के तारों को भूमिगत करने के लिए यूटिलिटी डक्ट, स्टाॅर्म वाटर नाला, स्टोन बेंच और पोल व स्ट्रीट लाइट के काम शामिल हैं। धर्मार्थ कार्य विभाग के इस काम की लागत करीब 40 करोड़ रुपये है।रामनगरी अयोध्या में कई मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित किया जा रहा है।

बता दें कि वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के पास ही धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक का भी प्रभार है। शासन से धर्मार्थ कार्य विभाग को बजट जारी होता है और फिर से यहां से अयोध्या में चल रही परियोजनाओं के लिए दिया जाता है। साल 2020 में धर्मार्थ कार्य निदेशालय का गठन किया गया था और इसका मुख्यालय काशी में ही बनाया गया है। ऐसे में प्रदेश भर में धर्मार्थ कार्य निदेशालय के कामों का बजट काशी से ही जारी किया जा रहा है।

निदेशक कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी और मार्गदर्शन में अयोध्या में विकास कार्य जारी है। शासन से अयोध्या के लिए निदेशालय को जो बजट मिलता है, उसे जारी कर दिया जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000