प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े टेम्पो चालक की पीटपीट कर नृशंस हत्या,मौके पर पुलिस बल तैनात

प्रतापगढ़ में दिन दहाड़े टेम्पो चालक की पीटपीट कर नृशंस हत्या, इलाके का दबंग शिवा सिंह अपने साथियों संग टेम्पो से घर जा रहे काशी प्रसाद मिश्र को भरे बाजार लाठी डंडों से पीट कर उतार दिया मौत के घाट। मौके पर पहुचे परिजन लेकर पहुचे मेडिकल कालेज, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मेडिकल कालेज से मौके लिए हुए रवाना, पट्टी थाना इलाके के उड़ैयाडीह बाजार की घटना।

प्रतापगढ़ जिले में बेख़ौफ़ दबंगों ने ऑटो चालक को उस समय भरे बाजार पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया जब वह ट्यूबबेल का सामान लेने उड़ैयाडीह बाजार अपनी टेम्पो से जा रहा था अभी वह बाजार के चौराहे पर पहुचा था कि इलाके के दबंग शिवा सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इस बात से आक्रोशित शिवा सिंह ने अपने साथियों के साथ सांगा पट्टी गांव के रहने वाले काशी प्रसाद मिश्र पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया इस हमले में काशी प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया इसी बीच बाजार के लोगों की सूचना पर घर वाले पहुच गए और आननफानन में काशी प्रसाद को लेकर मेडिकल कालेज पहुचे जहाँ डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आगामी 24 तारीख को मृतक के भतीजे का तिलक समारोह होने वाला था और दिसम्बर माह में बेटी की बारात भी आने वाली थी लेकिन इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार की खुशियों को ग्रहण लग गया 

पट्टी कोतवाली इलाके के उड़ैयाडीह बाजार में 55 वर्षीय ऑटो चालक की निर्मम हत्या की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद इलाकाई पुलिस मौके पर पहुच गई और जांच के साथ ही हमलावरों की तलाश में जुट गई, तो वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र मेडिकल कालेज पहुँच कर परिजनों से पूंछतांछ के मौके के लिए रवाना हो गए। घटना की बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पट्टी के उड़ैया डीह बाजार में टेम्पो चालक की हत्या हुई परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें की मेडिकल कालेज से शव को अंत्यपरीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000