भाई-भाभी को गोलियों से भूनने वाले आरोपी ने खुद को किया सरेंडर, पुलिस से बचने के लिए  26 दिनों तक बदलता रहा लोकेशन

हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले के पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पंचायत जसौर में 2 नवंबर को हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक कुमार ने रविवार रात को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने धर्मशाला में एसपी कार्यालय में लगभग 11 बजे सरेंडर किया। उसके पश्चात आधी रात को नगरोटा बगवां पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ ले आई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी दीपक कुमार को मंगलवार को न्यायालय में पेश करेगी। इसकी पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। अपने भाई और भाभी की हत्या के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी पुलिस से छिपता हुआ कई जगह घूमता रहा। इस दौरान जब उसकी जेब खाली हो गई और घरवालों से संपर्क नहीं हो पाया तो आखिरकार उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। हत्याकांड के बाद से ही एसपी शालिनी अग्निहोत्री, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और एसएचओ रमेश ठाकुर की अगवाई में पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार सक्रिय रही।

हत्या के बाद अपनी गाड़ी से फरार हुए आरोपी की गाड़ी की लोकेशन पुलिस को मिलती रही। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस कई राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क में थी। जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पीछा करते हुए पुलिस ने आखिर दिल्ली के पहाड़गंज में खड़ी उसकी गाड़ी ढूंढ निकाली। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी के टायर पंक्चर कर दिए थे। इसके बाद वह गाड़ी छोड़ किसी तरह गोवा पहुंच गया। बाद में जयपुर, मथुरा और वृंदावन आदि स्थानों पर भी गया। आरोपी ने होशियारपुर पहुंचकर अपने परिवार से संपर्क किया, लेकिन घर में मोबाइल बंद होने और जेब में पैसे खत्म होने पर आरोपी टैक्सी के माध्यम से रविवार देर शाम योल स्थित अपनी बहन के घर पहुंचा। रात को ही अपनी बहन और जीजा के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000