अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, भाजपा जुटी नई सरकार के गठन में

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई हार के बाद अशोक गहलोत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही राज्यपाल ने नई सरकार के गठन होने तक गहलोत से पद पर बने रहने का आग्रह किया है। लिहाजा गहलोत औपचारिक रूप से अभी पद पर बने रहेंगे। वहीं बीजेपी ने चुनावों में मिले स्पष्ट बहुमत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू कर दी है। सीएम फेस के चयन के लिए संभवतया कल या फिर परसों बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। राजस्थान में बीजेपी का सत्ता में आने का रास्ता साफ हो गया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव परिणाम में जरुरी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। अब तक घोषित हुए परिणामों में बीजेपी 112 सीटें जीत चुकी है। वहीं वह 2 सीटों पर अभी भी बढ़त बनाए हुए है। जबिक कांग्रेस अभी तक 70 सीटें जीत पाई है और अब वह केवल 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

राजस्थान विधानसभा में बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए. चुनाव परिणामों की तस्वीर लगभग साफ होने के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है। वहीं बीजेपी ने जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। इन चुनावों में बड़ा उलटफेर हुआ है। एक तरफ जहां गहलोत सरकार के अधिकांश मंत्री और दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के कई नए चेहरों ने धमाकेदार जीत दर्ज करवाई है। कांग्रेस में चुनाव हारने वालों में जहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जैसे शामिल हैं वहीं नए चेहरों में बीजेपी के विश्वराज सिंह मेवाड़, महंत प्रतापपुरी और गोपाल शर्मा जैसे नए चेहरे शामिल हैं। इसके अलावा बतौर निर्दलीय बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने वाले शिव से विधायक बने नए चेहरे रविन्द्र सिंह भाटी भी इस फेहरिस्त में शामिल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000