जिस मां ने दिया जन्म उसी ने उतारा मौत के घाट, 11 महीने की मासूम को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग हुई फरार

अमृतसर। थाना लोपोके के अधीन आते गांव कक्कड़ में एक महिला अपनी 11 महीने की बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बच्ची की करीब दो दिनों के बाद मौत हो गई। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही आरोपित अभी फरार है।

मृत बच्ची को लेकर थाने पहुंचा परिवार…

वहीं दूसरी तरफ महिला का पति अपनी मृतक बच्ची को लेकर थाना लोपोके पहुंचा, जहां उक्त दोनों ही आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसे स्वजनों को सौंप दिया। मृतक बच्ची की पहचान निमरत के तौर पर हुई है। वहीं महिला की पहचान लक्ष्मी कौर के रूप में हुई है। उसके प्रेमी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

खाने में नशीली दवाई मिलाकर दी…

पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। हीरा सिंह निवासी गांव कक्कड़ ने बताया कि उसका दो साल पहले लक्ष्मी कौर के साथ विवाह हुआ था। उसकी पत्नी का पड़ौसी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। वह शनिवार की सुबह तड़के सभी को नींद की दवाईयां देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसके घर में उसका भाई, वह और उसकी बच्ची भी थी। सभी को उसने खाने की किसी चीज में नशीली दवाइयां मिलाकर उन्हें दे दी। 

मेडिकल जांच में पता चला कारण…

उन्होंने बताया कि 11 महीने की बेटी निमरत की शनिवार से ही तबीयत ठीक नहीं है। वह तभी से उसे अस्पताल में लेकर घूम रहे है। मंगलवार की रात एक बजे उसकी बेटी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। जब उसके टैस्ट करवाए गए तो डाक्टर ने कहा कि बच्ची कोई नशीली चीज दी गई है, जिसका असर उस पर हुआ और उसकी मौत हो गई। 

पति ने की कार्रवाई की मांग… 

उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी, उसके सास व ससुर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ होने के बाद उल्टा उसके ससुराल वाले उसे ही तंग परेशान कर रहे है। वह कह रहे है कि उसने उसकी बेटी को मार कर कहीं फेंक दिया है, जबकि वह सब कुछ जानते है कि उनकी बेटी किसके साथ भागी है। 

पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन…

पुलिस उनसे पूछताछ करे तो सब कुछ बता देंगे। थाना लोपोके की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआइ गुरवेल सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित के ब्यानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000