देवरिया के नाबालिग छात्र की कोटा में पीट-पीटकर की गई हत्या; कोचिंग के छात्रों ने रॉड और जंजीर से किया हमला, IIT-JEE की कर रहा था तैयारी

कोटा में कोचिंग स्टूडेंट को मौत के घाट उतार देने के बाद जहां दूसरे स्टूडेंट आक्रोशित हैं तो जेईई की तैयारी कर रहे सत्यवीर (17) के परिजन बेसुध हो गए थे। रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। मां को तो अंत में जाकर बताया कि उनका बेटा नहीं रहा, तब तक उसके दोस्त कहते रहे आईसीयू में है, ठीक है। इस घटना ने पूरे कोटा शहर को हिलाकर रख दिया है। सुसाइड के मामले पहले ही थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और ऊपर से मर्डर जैसा गंभीर अपराध ने तो यहां की कानून व्यवस्था की पोल ही खोल दी है। हालांकि पुलिस ने कुछ नाबालिग स्टूडेंटों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह कोचिंग स्टूडेंट्स की गुटबाजी सामने आई है। इस मामले में पुलिस दो दिन से कुछ भी कहने से बचती रही है। देर रात जब उनके पिता तारकेश्वर सिंह पोस्टमार्टम रूप पहुंचे तो अपने बेटे की लाश को देखकर उनके होश उड गए। वो बार-बार रोते हुए कह रहे थे की आईएएस बनना चाहता था, इसलिए कोटा भेजा था, लेकिन ये क्या हो गया। उसकी मां रीमा देवी भी कोटा में ही उसके साथ रहती थी क्योंकि सत्यवीर कम बोलता था। सत्यवीर के पिता गोरखपुर में खेती करते हैं। मामले के अनुसार सत्यवीर एक चाय की दुकान पर बैठा था, वहां उसका दोस्त थी चाय पी रहा था।

बेसबॉल के डंडे से किया हमला…

जब सत्वीर और उसका साथी चाय पी रहे थे, तभी उसके कुछ कोचिंग छात्र आए और आते ही सत्वीर के पैर पर बेसबॉल के डंडे हमला कर दिए। हमला को देखते हुए सत्यवीर का साथी वहां से भाग गया। सत्यवीर भी भागना चाहता था, लेकिन उसके पीछे भागते हुए हमलावरों ने कई वार किए। जिससे वह बेसुध होकर वहीं गिर गया, जिसके बाद सत्यवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. उसके सिर में चोटे आने से इंटरनल ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हो गई।

कोचिंग स्टूडेंट के आपस में बने हुए हैं गुट… 

पुलिस ने बताया कि यहां कोचिंग स्टूडेंट्स के आपस में गुट बने हुए हैं, जो आपस में कभी-कभी झगडते हैं। सबक सिखाने के चलते ही सत्यवीर पर हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। सत्यवीर की मां ने 7 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट में सत्यवीर को अंदरूनी चोटें लगी. उसकी दायीं आंख के ऊपर सूजन भी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोटा में मर्डर का भी यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यहां कोचिंग स्टूडेंट झगड चुके हैं।

कोटा में नहीं थम रहे ऐसे मामले…

पहले भी स्टूडेंटों का मर्डर हो चुका है। जिसमें बिहार गैंग सामने आई थी। सत्यवीर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार रात को इस्ट हैपन ऑनली इन कोटा कम्युनिटी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कोचिंग स्टूडेंट्स ने आईएल मंदिर से कैंडल मार्च शुरू किया जो राजीव गांधी नगर, महावीर नगर प्रथम, सिटी मॉल व न्यू राजीव गांधी नगर होते हुए आईएल मंदिर जाकर समाप्त हुआ। इस घटना के बाद कोटा में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खडे़ होने लगे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000