पीएम मोदी का काशी दौरा: सुरक्षा की 26 आईपीएस संभालेंगे कमान,रखी जाएगी हर तरफ सीसीटीवी कैमरे से नजर

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 17 व 18 दिसंबर के दो दिवसीय दौरे पर आध्यात्मिक नगरी काशी आ रहे हैं।पीएम के दौरे के दौरान एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल के नेतृत्व में 26 आईपीएस सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। बरेका स्थित गेस्ट हाउस और पीएम के जनसभा स्थल से लगायत सभी कार्यक्रम स्थल एसपीजी के अफसरों ने अपनी निगरानी में ले लिया है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ एसपीजी ने एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और पीएम की आवाजाही से संबंधित रूट का खाका खींचा।

पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर एडीजी जोन, डीआईजी रेंज और पुलिस आयुक्त के अलावा एक डीआईजी और 22 आईपीएस बाहर से आएंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 एडिशनल एसपी, 58 सीओ, 60 इंस्पेक्टर, 497 सब इंस्पेक्टर, 2200 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, 250 होमगार्ड और 10 कंपनी पीएसी और पांच कंपनी सीएपीएफ के जवान शनिवार को काशी पहुंच जाएंगे।

पीएम मोदी के सभी कार्यक्रम स्थल सीसी कैमरे से लैस रहेंगे। आतंकवाद निरोधक दस्ते के कमांडो के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन कर्मी भी सभी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। पीएम की आवाजाही से संबंधित रूट और कार्यक्रम स्थलों के समीप रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाएगी।

नमो घाट पर पीएम मोदी के मौजूद रहने के दौरान राजघाट स्थित मालवीय पुल से वाहन नहीं गुजरेंगे और फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही ट्रेनों का परिचालन भी नहीं होगा। रविवार की दोपहर से गंगा में नाव की बैरिकेडिंग की जाएगी। राजघाट और आदिकेशव घाट पर गंगा में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की नावें इस तरह से खड़ी की जाएंगी कि पीएम के नमो घाट पर मौजूद रहने के दौरान आमजन की नाव उस ओर न जा सकें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स को पुलिस अफसरों ने शनिवार सुबह पुलिस लाइंस में ब्रीफ कर ड्यूटी के बारे में बताया। इसके साथ ही पीएम की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के हेलिकॉप्टर का टच एंड गो का रिहर्सल किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000