19 साल की उम्र में पति को पुलिस एनकाउंटर में खोया, 29 साल बाद पुलिस बोली- फर्जी थी मुठभेड़

पंजाब में फेक एनकाउंटर के मामले में एक महिला को न्याय की उम्मीद जगी है। दरअसल, पुलिस ने साल-1994 में कथित तौर पर दलबीर कौर के पति सुखपाल सिंह की हत्या कर उनके शव को आतंकवादी के रूप में पेश कर दिया था। दलबीर उस समय महज 19 साल की थीं और दो महीने की गर्भवती थीं। हालांकि, दलबीर के पति के शव को जिस आतंकी गुरनाम सिंह बंडाला का बताया गया था, चार साल बाद वह आतंकी जीवित पाया गया। इसके बावजूद दलबीर और उनका सास को इंसाफ पाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। मामले की जांच कर रहे एक विशेष जांच दल ने पंजाब- हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि सुखपाल की हत्या फर्जी मुठभेड़ में हुई थी। इसके साथ ही 29 साल बाद पुलिस के एक पूर्व महानिरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया।

इनाम का दावा करने के लिए मारी गोली…

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दलबीर कौर के पति सुखपाल सिंह गुरदासपुर जिले के काला अफगाना गांव के निवासी थे। कौर का कहना है कि साल-1994 में पुलिस अधिकारियों ने उनका अपहरण कर लिया था और फिर वॉन्टेड आतंकवादी गुरनाम सिंह बंडाला पर 25 लाख के इनाम पर दावा करने के लिए गोली मार दी थी।

29 साल बाद इंसाफ…

कौर ने एबीपी पंजाबी से कहा, “मेरी सास न्याय के लिए दर-दर भटकती रहीं। उन्होंने ही इस कानूनी लड़ाई की शुरुआत की थी। इसमें 30 साल लग गए और एक एसआईटी ने आखिरकार अब कहा है कि मुठभेड़ फर्जी थी, लेकिन इस लड़ाई में मैंने अपनी सास और बेटे को खो दिया।

आतंकी बंडाला को मारने का दावा…

साल-1994 में पंजाब पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने बंडाला को मारने का दावा किया था। सुखपाल सिंह के परिवार ने उस साल 29 जुलाई को मामला दर्ज कराया, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने सुखपाल का अपहरण कर लिया और फर्जी मुठभेड़ में उनकी हत्या कर दी। बंडाला को साल-1998 में जिंदा पकड़ लिया गया था। मुठभेड़ के 13 साल बाद साल-2007 में तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेपी विर्दी के तहत जांच का आदेश दिया गया था. साल-2010 में विर्दी की मौत हो गई, जिससे जांच में सुस्ती आ गई।

साल-2013 में एसआईटी का गठन…

इसके बाद साल-2013 में दलबीर कौर ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मामले में सीबीआई की जांच की मांग की। इसके बाद पंजाब पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आईपीएस सहोता के नेतृत्व में फिरसे जांच शुरू की। साथ उसी साल पुलिस ने एक विशेष जांच दल का भी गठन किया।

एफआईआर में तथ्योंं को गलत पता कर केस किया था दर्ज…

जांच में 10 साल और लग गए। आखिरकार 10 दिसंबर 2023 को विशेष डीजीपी गुरप्रीत कौर देव के नेतृत्व में एसआईटी ने हाई कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि सुखपाल का एनकाउंटर योजनाबद्ध तरीके से गया था और शुरुआत में पुलिस ने एफआईआर में तथ्यों को गलत बताकर मामला दर्ज किया था। एसआईटी ने अदालत को यह भी बताया गया कि अक्टूबर में पूर्व महानिरीक्षक परमराज सिंह उमरानंगल, मोरिंडा के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक जसपाल सिंह और सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह (जो अब मर चुके हैं) के खिलाफ सबूतों को नष्ट करने और गढ़ने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न अन्य धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया था ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000