पुलिस मुठभेड़ में ढेर युवक की फाइल फोटो.... पंजाब गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमरी पुलिस मुठभेड़ में हुए ढेर, विदेशी पिस्टल समेत 30 जिंदा कारतूस बरामद By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 21, 2023 407 अमृतसर। पुलिस ने जंडियाला गुरु के निकट गांव धारड़ में मुठभेड़ में गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमरी उर्फ लैंबर को मार गिराया। अमरी को पुलिस ने मंगलवार रात एक मामले में गिरफ्तार किया था और प्रारंभिक पूछताछ के बाद दो किलो हेरोइन और एक पिस्टल बरामद करने के लिए उसे साथ ले गई थी। वहां हेरोइन के साथ दबाकर रखी गई पिस्तौल निकालकर हथकड़ी लगे होने के बावजूद उसने पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की टांग पर गोली लगी है, जबकि एक की पगड़ी में गोली लगने से उसका बचाव हो गया। 30 जिंदा कारतूस हुए बरामद… पुलिस ने घटनास्थल से दो किलो हेरोइन, 9 एमएम का विदेशी पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी देहाती सतिदर सिंह ने बताया कि भंगवा निवासी गैंगस्टर अमरी हत्या के तीन व हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। वह तस्कर व गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट का साथी था। जट्ट के कहने पर उसने तीन हत्याओं को अंजाम दिया था। इस गैंग के एक सदस्य को पिछले दिनों गोवा से गिरफ्तार किया गया था। अपराध 407 Share