चाकू घोंपकर 50 से ज्यादा वार करके की गई हत्या; माहिर हत्याकांड में हुआ खुलासा, इंस्टाग्राम पर लड़की से बातचीत को लेकर की गई हत्या

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के भागीरथी विहार में बुधवार रात माहिर उर्फ इमरान (20) हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है। इंस्टाग्राम पर लड़की से बातचीत को लेकर हुए विवाद में माहिर उर्फ इमरान की हत्या हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृतक से बातचीत बंद करने के लिए लड़की का मोबाइल छीन लिया था। फोन वापस देने के बहाने माहिर को बुलाकर आरोपियों ने हत्या की है। 50 से अधिक चाकू से वार किए।

यह था मामला…

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में बुधवार रात माहिर उर्फ इमरान (20) की कुछ युवकों ने 50 से अधिक वारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय माहिर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन भीड़ ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। इस बीच माहिर ने सड़क पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया था। हत्या की सूचना मिलने के बाद जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया था। पुलिस को घटनास्थल पर खून से सना चाकू बरामद हुआ। जांच दल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि माहिर पर चाकू से कई वार किए गए। सही संख्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपियों से कुछ समय पूर्व माहिर का झगड़ा हुआ था। कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में बृहस्पतिवार दिनभर दबिश दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से भागीरथी विहार इलाके में दहशत का माहौल है। माहिर के परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकला था घर से…

माहिर परिवार के साथ गली नंबर-2, विजय विहार, लोनी में रहता था। परिवार में मां रोशन खातून के अलावा बड़े भाई समीर, साहिल के अलावा दो छोटी बहनें हैं। वर्ष-2017 में बीमारी के बाद माहिर के पिता मो. शहजाद की मौत हो गई थी। माहिर पहाड़गंज में फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता था। बुधवार शाम को वह पहाड़गंज से लोनी स्थित घर लौट आया था। इस बीच वह दोस्तों के पास जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकल गया। रात को परिजन उसे कॉल करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी ने फोन उठाकर भाई समीर को भागीरथी विहार आने के लिए कहा।

इधर-उधर भागता रहा माहिर, किसी ने नहीं की मदद…

रात करीब 8:45 बजे आरोपियों ने गली नंबर-11, लाखन चौक पर माहिर को घेर लिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार शुरू कर दिए। माहिर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा, लेकिन किसी भी ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। आरोपियों ने पेट, कमर, टांग, गले, हाथ, चेहरे पर 50 से अधिक वार किए। माहिर मौके पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। लोग पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर इंतजार करने लगे। इस बीच माहिर की मौत हो गई।

तीन माह पहले हुआ था कुछ लड़कों से झगड़ा…

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि तीन माह पूर्व माहिर का फैजल और दोस्तों से झगड़ा हुआ था। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि इन लोगों ने ही माहिर पर जानलेवा हमला किया है। हत्या पुरानी रंजिश की वजह से हुई या कोई और वजह है आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000