दिनदहाड़े गैंगस्टर शरद मोहोल का मर्डर, गिरोह के सदस्यों ने ही गोली मारकर की हत्या

महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को दिनदहाड़े गैंगस्टर शरद मोहोल की उसके ही गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुणे पुलिस की अपराध शाखा सक्रिय हुई और पुणे-सतारा रोड पर एक वाहन से आठ संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों के पास से तीन पिस्तौल और तीन मैगजीन के साथ पांच राउंड गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे कोथरुड के सुतारदरा इलाके में तीन से चार हमलावरों ने मोहोल पर काफी नजदीक से फायरिंग की। एक गोली मोहोल के सीने को भेद गई और दो गोलियां दाहिने कंधे में लगीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोथरुड के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गैंगस्टर की मौत हो गई।

हत्या और डकैती समेत कई मामले थे दर्ज…

40 वर्षीय शरद मोहोल पर हत्या और डकैती समेत कई मामले दर्ज थे। गैंगस्टर मोहोल पुणे के यरवदा जेल के अंदर इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य मोहम्मद कतील सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी था, लेकिन उसे बरी कर दिया गया था। पुलिस ने संदेह जताया है कि मोहोल के गिरोह के भीतर जमीन और पैसे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी हत्या की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए नौ टीमें गठित की गई हैं।

गृह मंत्री फडणवीस का गैंगवार की बात से इनकार…

गैंगस्टर मोहोल की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गैंगवार की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह गैंगवार नहीं है, क्योंकि मोहोल को उसके ही सहयोगियों ने मार डाला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जानती है कि ऐसे कुख्यात अपराधियों से कैसे निपटना है, इसलिए कोई भी गैंगवार में शामिल होने की हिम्मत नहीं कर सकता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000