राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व के चार वन अधिकारियों की हुई मौत, गाड़ी के ट्रायल रन के दौरान हुआ हादसा

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हो गया है। राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व को मिली नई गाड़ी का ट्रायल करते हुए अचानक टायर फट गया। इससे उसमें सवार दो वन अधिकारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। लक्ष्मणझूला पुलिस थाने के प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला वन अधिकारी वाहन से निकलकर चीला नहर में गिरने से लापता हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना चीला बिजलीघर के आगे उस वक्त हुई जब वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आठ व्यक्तियों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहुंचाया।

इनमें से चार को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में चीला के वन रेंजर शैलेश घिल्डियाल, इको टूरिज्म रेंजर प्रमोद ध्यानी, सैफ अली खान और कुलराज सिंह शामिल हैं। घटना में डॉ राकेश नौटियाल, हिमांशु गोसाई, अमित सेमवाल और अंकुश घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। राजाजी पार्क की वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी देवी लापता हैं। तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), फायर सर्विस, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की मदद से चीला नहर में राफ्टिंग के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000