रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिवपाल ने दिया बड़ा बयान.... इटावाउत्तरप्रदेश रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिवपाल ने दिया बड़ा बयान,कहा- प्रचार ऐसा हो रहा है कि जैसे भगवान राम केवल भाजपा के है By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jan 9, 2024 374 इटावा। सैफई के ग्राम मुचेहरा में कंबल वितरण समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए।शिवपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम केवल भाजपा के ही नहीं हैं सभी के हैं, लेकिन प्रचार ऐसा हो रहा है कि जैसे भगवान राम केवल भाजपा के हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को मंदिर के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा। हम सभी लोग भगवान श्रीराम को मानते हैं। हमें तो लगता है कि सबसे अधिक गरीब, पिछड़े, दलित व उपेक्षित लोग भगवान राम को मानते हैं,जितने पैसे वाले लोग हैं वह दिन में एक बार भी भगवान का नाम नहीं लेते होंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा बेफिजूल का खर्चा कर रही है। इस खर्चे को गरीबों और उपेक्षितों की मदद के लिए करना चाहिए था,लेकिन केवल पूंजीपतियों के लिए काम किया जा रहा है। सरकार विदेश से कर्जा ले रही है। शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव के बाल सखा रामबहादुर मिश्रा को भी याद किया। समाचार 374 Share