जमीन में हिस्सा न देने पर बहू ने बच्चों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट पीटकर ससुर को उतारा मौत के घाट

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के मदाफरपुर देवकली में मंगलवार दोपहर बुजुर्ग जगन्नाथ सरोज को उसकी बहू,पोते व पोती ने मिल कर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने दौड़ी दूसरी बहू व उसकी बेटी पर भी हमला किया। ग्रामीणों के दौड़ने पर आरोपी पीछे हटे व मौका पाकर भाग निकले । मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तालाश में दबिश देने का दावा कर रही है। पर अभी तक पुलिस के हाथ आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। देर रात तक मामले में मुकदमा तक दर्ज नही हुआ था । देवकली निवासी जगन्नाथ सरोज 70 के तीन बेटे है। बड़ा बेटा राधेश्याम सरोज करीब दस वर्ष पहले गायब हो गया था । ख़ोजबीन के बाद भी आज तक उसका पता  नहीं  चला। 

मझला बेटा विजय बहादुर व छोटा बेटा संतोष कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पिता जगन्नाथ के साथ रहता था। छोटे बेटे संतोष की पत्नी सुमन से पैतृक संम्पति में हिस्से की जगन्नाथ से विवाद चल रहा था । ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार दोपहर घर के करीब खेत में जगन्नाथ से संतोष की पत्नी सुमन का जमीन और रुपयों की बात पर विवाद होने लगा। इस बीच सुमन के बेटे साहिल,ऋतिक के साथ काजल लाठी-डंडा लेकर वहाँ पहुँच गए । गाली-गलौज के दौरान मामला बढ़ गया। आरोप है कि बहू सुमन के साथ पोतों ने मिलकर लाठी-डंडे से बुजुर्ग जगन्नाथ को जमकर पीटा । लाठी डंडे से उनके सर पर भी चोट लगी  ।

लाठी-डंडे से किये गए वार बुजुर्ग जगन्नाथ नहीं सह सके  और खून से लथपथ होकर वहीं  गिर पड़े । शोरगुल सुनकर जगन्नाथ की मझली बहू राठी रानी पत्नी विजय व उसकी बेटी शिवानी बीचबचाव करने पहुंची। आरोप है कि हमलावरों ने उनके भी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया  । सुचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने जगन्नाथ को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा । जहाँ  डोक्टरों  ने उनके उन्हें मृत घोषित कर दिया पिटाई से घायल रानी और शिवानी को भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस अधिक्षक सतपाल अंतिल  ने बताया कि परिवार के बीच सम्पति का विवाद था तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है । 

पति संतोष भी था अलग,बच्चों के साथ रहती थी ससुर की हत्यारोपी बहू …

कंधई के मदाफरपुर  देवकली निवासी जगन्नाथ के साथ बेटे विजय व संतोष रहते थे । कुछ दिनों पहले संतोष व उसकी पत्नी सुमन के बीच पैतृक  सम्पति के बंटवारे के मुद्दे पर विवाद हो गया था। संतोष अपने पिता के साथ खड़ा हो गया और पत्नी की बंटवारे की बात अनसुनी कर उसे डपट दिया था। पति का यह रुख देखकर संतोष की पत्नी सुमन अपने तीन बच्चों के साथ मकान के एक हिस्से में अलग रहने लगी थी । 

ससुर जगन्नाथ के जमींन बेचने पर बढ़ी थी रार …

बहू और पोतों की पिटाई की वजह से जान गवाने वाले जगन्नाथ अपने मझले बेटे  विजय व संतोष के साथ रहते थे जगन्नाथ सरोज की छोटी बहू सुमन अपने हिस्से की जमींन का बंटवारा करने की मांग कर रही थी।सुमन अक्सर आरोप लगाती थी की जो जमींन जगन्नाथ बेचते थे, उसमें  भी उससे हिस्सा नहीं देते थे ।बहू इस बारे में जगन्नाथ की  शिकायत पुलिस से भी कर चुकी थी ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझा देती तो शायद जगन्नाथ की जान आज बच जाती। 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000