इंसानियत हुई शर्मसार; युवक पर नाबालिगों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, फिर शव को घसीटकर मचाया तांडव

दक्षिण दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है । यहां पर अरमान उर्फ कुरु ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ गौरव (22) नामक युवक की चाकू से 25 से ज्यादा वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी गौरव के शव को करीबन 60 -70 मीटर तक घसीटते रहे। आरोपियों की दरिंदगी उस समय थमी जब बदरपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी नाइट पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे। आरोपियों ने भागते हुए बदरपुर थाने में तैनात हवलदार को भी घायल कर दिया। हवलदार नटवर को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हालांकि बदरपुर थाना पुलिस ने पूरी रात मशक्कत कर आरोपी अरमान व उनके तीनों नाबालिग साथियों को पकड़ लिया है। दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या की यह सनसनीखेज  वारदात रात करीबन रात दो बजे के आसपास हुई है। मृतक व आरोपी पहले एक दूसरे को जानते थे। रात को इन लोगों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। उसके बाद अरमान व हल उसके तीन नाबालिग साथियों ने गौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों ने पीड़ित को 25 से 30 चाकू मारे हैं।

जब गौरव की मौत हो गई तो आरोपी उसके शव को इधर-उधर घसीट रहे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शव को करीबन 60 से 70 मी घसीटा। जब ये शव को घसीट कर ले जा रहे थे उसी समय बदरपुर थाने में तैनात व मोटरसाइकिल पर नाइट पेट्रोलिंग करते हुए  हवलदार नटवर सिंह मौके पर प पहुंच गए। आरोपी पुलिसकर्मी को देखकर भागने लगे, जिसके बाद हवलदार नटवर ने मोटरसाइकिल को रोककर आरोपियों का पीछा किया।  मगर आरोपियो ने हवलदार को टक्कर मारकर गिरा दिया और फरार होने लगे, तभी बदरपुर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, हवलदार राजाराम, लक्ष्मी नारायण, सिपाही पवन व राजीव के साथ मौके पर पहुंच गए। थैंक प्रभारी ने आरोपियों को काफी दूर तक पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों ने खुलासा किया है कि मामूली बात पर इनका पीड़ित से झगड़ा हुआ था। कुछ दिनों पहले इन लोगों में कहा सुनी भी हुई थी। बदरपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद किए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000