सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या

बिहार के कैमूर जिले में करीब 6 दिन पहले एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी। इस मामले का आज गुरुवार को जब खुलासा हुआ तो बिहार पुलिस भी हिल गई। इस मामले में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका को सरप्राइज देने के बहाने पहाड़ी पर बुलाया और फिर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ललिल मोहन शर्मा ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने प्रेमिका के सिर को थैले में रखकर चौनपुर थाना क्षेत्र के मुदरना पहाड़ी के पास फेंक दिया था।

आरोपी सलीम कुरैशी तक ऐसे पहुंची पुलिस…

एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान चैनपुर वार्ड नंबर-2 के पठान टोला निवासी सलीम कुरैशी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी सलीम कुरैशी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के एक रिश्तेतार का नाम एक पर्ची पर लिखकर थैले में छोड़ दिया था। ताकि पुलिस को उस पर शक को। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। इसमें सलीम कुरैशी के मोबाइल से कई बार कॉल की गई थी। दोनों की लास्ट मोबाइल लोकेशन एक ही थी। इसके बाद सलीम कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शक के चलते की गई युवती की हत्या: एसपी…

कैमूर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और मोबाइल को बरामद कर लिया गया है। ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी और मृतका दोनों पहले एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी। बाद में दोनों में प्रेम हो गया, लेकिन आरोपी सलीम कुरैशी अपनी प्रेमिका पर शक करता था। उसे शक था कि युवती किसी और लड़के से बात करती है। इसी शक के चलते उसने युवती की हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000