अधिवक्ता का दिनदहाड़े बाजार में मर्डर, सीने पर चढ़कर कनपटी में मारी गोली

बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अधिवक्ता गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले उन्हें घेरा और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद जमीन पर गिरे अधिवक्ता के सीने पर चढ़कर उनकी कनपटी में गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गंभीर हालत में अधिवक्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े बाजार में हुई हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

तीन हमलावरों ने घेरकर सिर में मारी गोली

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुड्डू अंसारी को पटेल चौक के पास तीन लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने अधिवक्ता को सड़क पर गिरा दिया और उनके ऊपर चढ़कर सिर, कनपटी में गोली मार दी।

गोली लगते ही अधिवक्ता सड़क किनारे फुटपाथ की सीढ़ियों के पास गिर पड़े। वारदात इतनी अचानक हुई कि बाजार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से निकल गए।

हत्या का वीडियो भी आया सामने

इस सनसनीखेज वारदात का कथित वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोगों को अधिवक्ता को घेरते हुए देखा जा रहा है। गोली चलने के बाद हमलावरों के मौके से निकलने की बात भी सामने आई है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।

दो-तीन महीने पहले हुआ था विवाद

अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की हत्या के बाद उनके रिश्तेदारों ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। रिश्तेदारों का कहना है कि आरोपी बताए जा रहे कुछ लोग मृतक के घर के आसपास ही रहते है।

रिश्तेदारों के मुताबिक, करीब दो-तीन महीने पहले किसी विवाद को लेकर गुड्डू अंसारी और आरोपियों के बीच बहस हुई थी। उस दौरान उन्हें गोली मारने की धमकी दिए जाने का भी दावा किया जा रहा है। परिजनों को आशंका है कि उसी पुरानी रंजिश में उनकी हत्या की गई है।

हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने फिलहाल किसी एक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पिता भी थे अधिवक्ता

गुड्डू अंसारी कटिहार व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते थे। बताया गया है कि उनके पिता भी जिले के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में रहे है। अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या की खबर मिलते ही न्यायिक और अधिवक्ता जगत में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV और वीडियो की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। सामने आए कथित वीडियो की भी जांच की जा रही है।

पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही उनके भागने के रास्ते और घटना से पहले तथा बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की हत्या ने कटिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस हत्या की पूरी साजिश के पीछे कौन लोग थे और वारदात की वास्तविक वजह क्या थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     देश की राजधानी जंतर-मंतर में परजीवी आंदोलनकारियों ने आंदोलन के नाम पर कर रहे हैं, फूहड़ प्रदर्शन     |     लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की     |     ‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत     |     अधिवक्ता का दिनदहाड़े बाजार में मर्डर, सीने पर चढ़कर कनपटी में मारी गोली     |     राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं- इंस्पेक्टर और विवेचक ने दर्ज कर लिए मनगढ़ंत बयान     |     चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, अब गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश     |     शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर पीट-पीटकर की मां हत्या; बेटा गिरफ्तार     |     सरकारी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली     |     उमेश पाल हत्याकांड: गया जेल में मिला अतीक गैंग का 5 लाख का इनामी शूटर     |     पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद मौर्य को शासन ने सौंपी प्रतापगढ़ एडीएम वित्त/राजस्व पद की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000