लगातार मौतों पर आखिर उबल पड़ा आईआईटी, छात्र बोले- संस्थान मन से टर्मिनेशन का डर निकाले तभी आत्महत्याएं रुकेंगी

कानपुर आईआईटी में एक माह में तीन सुसाइड के बाद छात्र आक्रोशित हो उठे। छात्रों ने संस्थान परिसर में धरना दिया और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने शिक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की। साथ ही, बोले कि संस्थान मन से टर्मिनेशन का डर निकालें, तभी आत्महत्याएं रुकेंगी।कानपुर में एक महीने में तीन आत्महत्याओं से आईआईटी के अनुशासित छात्र भी आक्रोशित हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने संस्थान परिसर में धरना दिया और आईआईटी की शिक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की। ग्रेडिंग व्यवस्था और टर्मिनेशन पर भी सवाल उठाए। देर रात छात्रों ने कैंपस में कैंडल मार्च भी निकाला। आईआईटी कानपुर में शुक्रवार को पीएचडी छात्रा प्रियंका जायसवाल ने आत्महत्या कर ली थी। यह संस्थान में नौ दिन में दूसरी और महीने भर में तीसरी आत्महत्या है।

प्रियंका की खुदकुशी नें छात्रों को उद्वेलित कर दिया। वे शुक्रवार को एल-20 ग्राउंड में दोपहर 12 बजे धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन भी किया। छात्र, बोले कि वे लगातार हो रहीं आत्महत्याओं से व्यथित हैं। संस्थान को छात्रों के मन से टर्मिनेशन का डर निकालना होगा, तभी वे पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे। इससे आत्महत्या की घटनाएं भी रुकेंगी। धरने के दौरान छात्रों की मेंटल हेल्थ और उनकी मांगों पर बात की गई।

फेल करने के बाद छात्रों को बताने का कोई मतलब नहीं…

पीएचडी छात्रों ने कहा कि गाइड और छात्रों के बीच संबंधों में भारी सुधार की जरूरत है। छात्रों का कहना है कि सेमेस्टर में अगर छात्रों को एक्स यानी फेल कर दिया है तो पहले ही छात्रों को बता दिया जाए, ताकि वे अपनी थीसिस को सुधार सकें। फेल करने के बाद छात्रों को बताने का कोई मतलब नहीं है।

इन बिंदुओं पर भी चर्चा…

  • छात्रों ने कहा कि छात्रों और गाइड के संबंधों में अक्सर खटास रहती है। दोनों के बीच संवाद बढ़ाने की जरूरत है।

  • छात्रों के मन में टर्मिनेशन का डर बैठा दिया जाता है। अच्छे ग्रेड के लिए प्रेरित करने के और भी तरीके हो सकते हैं।
  • परेशान छात्रों से दोस्तों के अलावा प्रोफेसर भी खुलकर बात करें। मास्टर मॉनीटरिंग कमेटी गठित करने की मांग की।
  • छात्र को टर्मिनेशन के लिए गठित टीम में डिपार्टमेंटल अंंडर ग्रेजुएट कमेटी के नामित छात्र को भी शामिल किया जाए।
  • फैकल्टी फीडबैक सिस्टम और सुधारा जाए। हर सेमेस्टर में दो बार बाहरी लोगों से फैकल्टी का फीडबैक लिया जाए।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000