दर्दनाक हादसा; शादी समारोह से होकर घर लौट रहे युवक की कार नहर में समाई, चार दोस्तों की हुई मौत

आगरा के संसू, फतेहाबाद में शादी समारोह से लौट रहे छह मित्रों की कार शुक्रवार रात दिगनेर पुलिया पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों ने आधा घंटे प्रयास के बाद कार का शीशा तोड़कर उसमें फंसे युवकों को बाहर निकाला। तब तक चार की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात आठ बजे शमसाबाद रोड दिगनेर नहर पटरी की है। शमसाबाद के गांव गढ़ी मोहनलाल के रहने वाले जितेंद्र, शैलेश, विनोद कुमार, मनीष, योगेश और आदित्य आपस में मित्र हैं। सभी की आयु 30 से 42 वर्ष के बीच थी। वे बमरौली कटारा के नौमील से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

शीशे तोड़कर निकाले गए युवक…

हादसे की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने आधा घंटे प्रयास के बाद कार के शीशे तोड़कर युवकों को बाहर निकाला। सभी को बरौली अहीर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी सिटी ने बताया चिकित्सकों ने जितेंद्र, विनोद, शैलेश और मनीष को मृत घोषित कर दिया। योगेश की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

बचाव के लिए कार के अंदर से हाथ-पैर मार रहे थे युवक…

ग्रामीणों नें बताया कार में फंसे युवकों द्वारा खुद भी अपने बचाव के लिए हाथ-पैर मारे जा रहे थे। बदहवास दिखाई दे रहे युवक अंदर से कार का शीशा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। अंदर पानी भरा होने के कारण कुछ मिनट में ही वह अचेत हो गए। ठंड में पानी के अंदर ग्रामीणों को भी बचाव में कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000