शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, कार के उड़े परखच्चे, 2 की लोगों की हुई मौत

कपूरथला थाना सुभानपुर के अधीन आते गांव हंबोवाल के नजदीक खड़े ट्रक में एक कार की भीषण टक्कर होने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका उपचार जालंधर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना सुभानपुर एस.एच.ओ. हरदीप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दोनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्नी पुत्र दलबीर निवासी गांव नूरपुर थाना मकसूदां जालंधर ने बताया कि 31 जनवरी को उसके साले की शादी थी और रात को पार्टी के लिए अमृतसर गए थे, जिसमें उसका पूरा परिवार व दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू शामिल हुए थे। उसके साथ स्वीफ्ट कार में राम प्रकाश निवासी बुलंदपुर थाना मकसूदा का बेटा भी था और वह अपने दोस्त की स्वीफ्ट कार में सवार होकर बारात में शामिल होकर अमृतसर गया था। जब वह 1 फरवरी को तड़कसार लगभग 1.30 बजे शादी से अपने घर जा रहे थे, तो उसकी कार में पत्नी नीतू, बेटा रूहान सवार थे और उसके दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू की स्वीफ्ट कार में चचेरा

भाई राहुल पुत्र भूपिंदर सिंह कार में आगे ड्राइवर की सीट के बगल में बैठा था तथा उसके पिता दलबीर, चचेरी बहन रिया व उसका लड़का हिमैक्स कार के पीछे बैठे थे। जिसे उसका दोस्त चला रहा था। जब वह सुबह लगभग 2.30 बजे टोल प्लाजा ढिलवां पहुंचे और गांव हंबोवाल के पास जीटी रोड पर पंप के पास एक ट्रक खड़ा था, जिसके ड्राइवर ने जीटी रोड पर गलत पार्क किया था और न ही उसका कोई साइन बोर्ड लगा था और न ही कोई रिफ्लेक्टर लगा था। तभी उसके दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू की स्विफ्ट कार सड़क पर पार्क किए गए ट्रक से टकरा गई।

वहीं, ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। उसने उस समय अपनी कार रोकी और देखा कि उसका चचेरा भाई राहुल पुत्र भूपिंदर व दोस्त राजिंदर कुमार मिंटू की कार के सामने बैठा था और उसके पिता दलबीर सिंह और राहुल कुमार की दुर्घटना में मौत हो गई और दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू, बहन रिया और बेटा हिमैक्स गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में हुए घायलों को उपचार के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया और मृतकों को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। इस संबंध में थाना सुभानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000