अंतरंग तस्वीरों के लिए 5 स्टार होटल में मर्डर, महज कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई लव ट्रायंगल हत्या की गुत्थी

नई दिल्ली। असम पुलिस ने महज आधे घंटे में ही एक लव ट्रायंगल हत्या की गुत्थी सुलझा दी। मामला यह है कि एक लड़की के दो प्रेमी थे और लड़की पहले शख्स को छोड़ दूसरे को अपनाना चाहती थी, लेकिन परेशानी यह थी कि पहले लवर के पास लड़की की कुछ अतरंगी तस्वीरें थी जिसके साथ वह उसे ब्लैकमेल करने लगा था। लड़की और उसका दूसरा लवर इस मुसीबत से छुटकारा पाना चाहते थे और इसी को देखते हुए दोनों ने मिलकर पहले लवर को ठिकाने लगाने की प्लानिंग बनाई। वह अपने प्लान में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस की होशियारी से वह दोनों पकड़े गए।

होटल में मिली लाश, यह था मामला…

पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय संदीप सुरेश कांबली गुवाहाटी हवाई अड्डे के पास अजारा होटल में मृत पाए गए। आरोपी 25 साल की अंजलि शॉ और 27 वर्षीय उसके प्रेमी राकेश शॉ को देर रात एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, कांबली पुणे के एक कार डीलर थे। उनका शव होटल के कमरे के फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

लव ट्रायंगल ने बढ़ाई परेशानी…

सूत्रों ने बताया कि अंजलि, कोलकाता हवाई अड्डे पर एक रेस्तरां में काम करती थी और वह पहले लवर कांबली के साथ रिश्ते में थी। इस बीच उसकी दोस्ती पिछले साल हवाई अड्डे पर 27 वर्षीय राकेश शॉ से हुई। हालांकि, अंजलि पहले से ही कांबली के साथ रिश्ते में थी और वह उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। पूछताछ के दौरान अंजलि ने बताया कि वह उससे रिश्ता खत्म करना चाहती थी, लेकिन कांबली के पास उसकी अंतरंग तस्वीरें थी और वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे छुटकारा पाने के लिए अंजलि और राकेश ने हत्या की प्लानिंग की।

प्लानिंग के साथ किया मर्डर, फिर भी…

अंजलि ने कांबली से कोलकाता में मिलने का प्लान बनाया, लेकिन कांबली ने लोकेशन कोलकाता से बदलकर गुवाहटी रख दिया। उसने पांच सितारा होटल में एक कमरा बुक किया। इस बीच अंजलि और राकेश फ्लाइट से गुवाहटी पहुंचे और दोनों ने कांबली के ही होटल में अलग-अलग कमरे बुक कराए। सूत्रों ने कहा कि दोनों की योजना के अनुसार, अंजलि होटल के कमरे में कांबली से मिली और उसके साथ राकेश भी था। यह देखकर कांबली गुस्से में आ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस झगड़े में कांबली घायल हो गया। दोनों वहां से कांबली के दो मोबाइल फोन लेकर भाग गए। इसी फोन में अंजलि की अंतरंग तस्वीरें थीं।

ऐसे गए पकड़े…

बाद में जब होटल अधिकारी कांबली के कमरे में पहुंचे तो वहां खून से पड़ा शव देख गुवाहाटी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों संदिग्धों तक पहुंचने के लिए तुरंत होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और हवाई अड्डे के यात्रियों की सूची की जांच की। अंजलि और राकेश को रात 9:15 बजे कोलकाता की फ्लाइट में चढ़ने से पहले होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000