पत्नी ने क्राइम वेब सीरीज देखकर प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

राजस्थान के सीकर में पत्नी ने क्राइम वेब सीरीज देखकर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बना डाला। इसके बाद अपने प्लांनिंग के तहत प्रेमी ने महिला के पति के सिर पर वार कर दिया। जिसमें पति की मौत हो गई। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सक्रियता से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला 29 जनवरी का है। जिसमें आरोपी पूजा देवी (27) पत्नी रामधन मीणा और उसके प्रेमी सुरेश कुमार उर्फ कालू (35) पुत्र सांवरमल मीणा के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। जिसकी शिकायत मृतक के भाई ने थाने में दर्ज कराई। 

मृतक के भाई ने बताया…

मृतक के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि 29 जनवरी को भाई काम से लौटने के बाद अपने खेत का दरवाजा बंद करने गया था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया तो खोजबीन शुरू की। वहां भाई का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई हमले के निशान थे। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने कई दिनों तक धरना प्रदर्शन भी किया था।

15 दिन बाद हुआ खुलासा…

इसका खुलासा हत्या के 15 दिन बाद हुआ। मंगलवार को सीकर पुलिस अधीक्षक ने इस घटना का खुलासा किया। अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पूजा देवी (27) पत्नी रामधन मीणा और उसके प्रेमी सुरेश कुमार उर्फ कालू (35) पुत्र सांवरमल मीणा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो सिहोट के बड़ी के रहने वाले हैं। 

एक साल से चल रहा था लव अफेयर…

पुलिस पूछताछ में आरोपी कालू ने बताया कि 28 जनवरी को भी रामधन को मारने की कोशिश की गई, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया था। 29 जनवरी को मौका पाकर हत्या कर दी। कालू ने बताया कि मैं रामधन के घर आता-जाता रहता था। इस कारण रामधन की पत्नी पूजा से भी संपर्क हो गया। धीरे-धीरे पूजा और मेरे बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। यह लगभग 1 साल से सिलसिला चलता रहा। पूजा पति से काफी परेशान हो चुकी थी और पीछा छुड़वाना चाहती थी। इसलिए रामधन को मारने और उसके बाद शादी करने का प्लान बनाया।

क्राइम वेब सीरीज देखकर मर्डर का किया प्लान…

SP परिस देशमुख ने बताया कि पति-पत्नी के बीच करीब एक साल पहले भी विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी पीहर चली गई थी, लेकिन रामधन उसे वापस लेकर आ गया था। आरोपी पत्नी लंबे समय से पति को मारने की फिराक में थी। इसके लिए पूजा लंबे समय से प्लानिंग कर रही थी। वह घर पर अकेली रहती थी, तो ज्यादातर समय इंटरनेट पर क्राइम से जुड़ी वेब सीरीज और अन्य एपिसोड देखती रहती थी। इससे आइडिया मिला और फिर प्रेमी कालू के जरिए अपने पति की हत्या करवा दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000