हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, नोटिस के तीन दिन बाद नगर निगम ने मकान को किया जमींदोज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दिनों एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें फावड़े और अन्य हथियारों से सरेआम एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बिलासपुर में 14 फरवरी की रात सड़क पर मिट्टी, रेत, सीमेंट बिखराए जाने पर आपत्ति करने की वजह से विवाद हो गया। यह विवाद बिलासपुर के खमतराई में अटल चौक पर हुआ। जहां आरोपी गोपी सूर्यवंशी ने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर हाउसिंग बोर्ड निवासी पंकज उपाध्याय की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अब इस मामले में प्रमुख आरोपी गोपी सूर्यवंशी के घर और निर्माणाधीन दुकान को नगर निगम ने अतिक्रमण के आधार पर बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिस निर्माणाधीन भवन के लिए आरोपियों ने मिट्टी, रेत, सीमेंट बिखराया था, वह भवन जांच में अवैध पाया गया है।

जिसके बाद ही प्रशासन ने पूरे मामले में कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जिस निर्माणाधीन भवन के लिए सड़क पर रेत गिट्टी सीमेंट को रखा गया था, उस भवन को नगर निगम ने नजूल जमीन पर बनना पाया। इसके बाद निगम ने निर्माणाधीन भवन पर 3 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाए जाने का नोटिस दिया। इसके बाद निगम अमले ने पुलिस और प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण कर बन रहे भवन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित भूमि को मुक्त कर लिया। मामूली विवाद पर नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया और जमकर वायरल हुआ। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। घटना में पुत्र पंकज को खो चुके उपाध्याय परिवार ने फोन पर रोते हुए डेप्युटी सीएम अरुण साव से न्याय की गुहार लगाई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000