नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद जवान का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में नहीं जले चूल्हे

अजमेर में किशनगढ़ के तिलोनिया गांव का बीएसएफ जवान पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। जवान छोटूराम जाट पश्चिम बंगाल के महेशपुर में तैनात था। 18 फरवरी को बीएसएफ की टुकड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। छोटूराम जाट पुत्र स्वर्गीय दानाराम जाट के ठोड़ी और सिर में गोली लग गई और वे शहीद हो गए। यह मुठभेड़ बॉर्डर ऑफ पोस्ट एलेंडरी पर 18 फरवरी को हुई थी। आज सैन्य सम्मान के साथ अजमेर जिले के किशनगढ़ के तिलोनिया गांव में बनाए गए अस्थाई श्मशान स्थल पर उनके शव को अंतिम विदाई दी गई। इस गमगीन माहौल से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं, आज गांव में किसी के घर भी चूल्हे नहीं जले। शहीद छोटूराम जाट बीएसएफ की 91 बटालियन में बीओपी एलेंडरी पर हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। आज शहीद छोटूराम की पार्थिव देह दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) से जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। किशनगढ़ के मार्बल सिटी पहुंची।

जहां से सेना के ट्रक में विभिन्न मार्गों से छोटू राम अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए, सीधे तिलोनिया स्थित उनके पैतृक निवास स्थान पहुंची। जहां शहीद छोटू सिंह की पत्नी राम कन्या, एक बेटा दीपेंद्र चौधरी और एक बेटी सोनू सहित परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। शव को देखते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शहिद छोटू राम की पत्नी रामकन्या देवी ने कहा कि मेरे पति की शहादत पर उन्हें बहुत ज्यादा गर्व है। भगवान ने जैसा मेरे साथ किया, वैसा किसी और के साथ नहीं करना, जिन दुश्मनों ने मेरे पति को गोली मारी उनको चुन-चुन कर मारने की मोदी सरकार से अपील की है। वहीं, राम कन्या ने यह भी कहा कि उनका बेटा जब बड़ा हो जाएगा तो उसे भी उसके पिता की तरह फौज में भेजेंगे। परिजनों के दर्शन के बाद पार्थिव देह को सीमा सुरक्षा बल के जवान और ग्रामीणों ने अपने कंधे पर रखकर गांव में बनाए गए स्थाई श्मशान स्टार लेकर पहुंचे। जहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सलामी देते हुए राइफल से फायर किए।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ताबूत पर लपेटे हुए तिरंगे को सलामी दी और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी और पूर्व विधायक नाथूराम सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शाहिद को पुष्प माला देकर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शाहिद छोटू राम के पार्थिव डे पर लपेट तिरंगे को ससम्मान लपेटकर सहित छोटू सिंह के बेटे दीपेंद्र को सौंपा गया। उसके बाद विधि विधान से पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा कि इस गांव में बड़ी संख्या में नौजवान देश की सेवा करने के लिए सेवा में जाते हैं। पहली बार तिलोनिया गांव का जवान शहीद हुआ है, जिससे पूरा गांव शोक की लहर में डूबा हुआ है और हम सभी किशनगढ़ वासियों के लिए एक गर्व की बात है कि हमारा नौजवान देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए शहीद हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000