अगर विधानसभा भंग हुई तो, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दे डाली खुली चुनौती

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए है। गुरुवार को वह पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर चुन-चुन कर निशाना साधा। विधानसभा भंग कर लोकसभा और विधानसभा चुनावों के साथ कराने की मुख्यमंत्री की मंशा पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘वो (नीतीश कुमार) विधानसभा भंग करके लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराना चाहते हैं। बात-बात में चुनाव… चुनाव क्या मजाक है। पांच साल के लिए चुनाव हुआ है, पांच साल सरकार चलनी चाहिए। मैं चुनौती देता हूं, अगर विधानसभा भंग हुई तो दोनों को हराएंगे।”

जदयू-भाजपा, दोनों का होगा सफाया…
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “उन्हें (सीएम नीतीश कुमार ) को लगता है कि गरीब-गुरबा उनके झांसे में आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा होगा नहीं, एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जदयू के साथ भाजपा का भी सफाया हो जाएगा। ये (BJP) भगवान जी की बात करते हैं, वे भी तभी खुश होंगे, जब जनता खुश रहेगी। हिंदू-मुसलमान की राजनीतिक करने वालों को सबक सिखाना है।”

17 महीनों की उपलब्धियों को गिनाया…

17 महीने के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “साल-2020 के चुनाव में युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। मात्र 17 माह सरकार में रहे और दस लाख युवाओं को नौकरी दी। वह भी बगैर पेपर लीक किए। जबकि इससे पूर्व बिहार में कोई भी परीक्षा होती थी तो पेपर लीक जरुर होता था। अपने कामों को गिनाते हुए तेजस्वी ने आगे कहा कि हमने जाति आधारित गणना कराई, आरक्षण बढ़ाया, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र और टाेला सेवक आदि का मानदेय बढ़या। 1.30 लाख पदों पर बहाली के लिए प्रस्ताव अग्रसारित कर दिया था। बिहार में निवेश लाने के लिए किए गए अपने प्रयासों पर तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में उद्योग का विकास कराने के लिए 30 हजार करोड़ बड़े उद्यमियों से इंवेस्ट कराया। स्पोर्टस पॉलिसी बनाई, ताकि खिलाड़ियों को भी नौकरी मिले। कृषि क्षेत्र में किए अपने कार्यों पर तेजस्वी यादव ने कहा, इस क्षेत्र (चंपारण) के किसानों के लिए गन्ना मुख्य खेती है। गन्ना मूल्य का निर्धारण करने में हरबार सरकार पिछड़ जाती थी। इसबार 20रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य सरकार ने बढ़ाया, जिससे बिहार के किसानों को 24 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज…

केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “मोदी जी ने कहा था कि साल-2022 तक किसानों का आय दोगुना हो जाएगा। हर किसी को पक्का मकान देंगे। विकास की बात और जनता की खुशहाली की बात भूल कर सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं।”

नीतीश कुमार की ‘गारंटी’ पर फिर बोला हमला…

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “मैंने विधानसभा में कहा था कि भाजपा वाले चाचा की गारंटी कौन लेगा कि अब वे नहीं पलटेंगे। विधानसभा में मौजूद भाजपा के दोनों उप मुख्यमंत्री एक-दूसरे की ओर ताकने लगे। क्योंकि चाचा की गारंटी मोदी जी भी नहीं लेने वाले हैं।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000