ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म,दर्ज कराई रिपोर्ट

दिल्ली में दुष्कर्म का एक ऐसा केस सामने आया है, जहां आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाकर टैरो कार्ड रीडर के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है दिल्ली में एक टैरो कार्ड रीडर से दुष्कर्म का केस सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्मी पीड़िता को किसी बहाने से अपने दोस्त के घर पर ले गया और वहां  उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 11 फरवरी को मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 36 साल है और वह आरोपी के परिवार से अच्छी तरह से परिचित है।  उन्हें अपने एक परिचित की प्रॉपर्टी बिक्री के संबंध में बात करनी थी। इसलिए उन्होंने मालवीय नगर में रहने वाले गौरव अग्रवाल (40) से जनवरी के महीने में में संपर्क किया।

ज्योतिष सीखने के बहाने करता था फोन

प्रॉपर्टी की बिक्री के संबंध में बात करने के लिए गौरव पीड़िता के घर पहुंचा। यहां उसने वादा किया कि वह जल्द से जल्द उनके परिचित की प्रॉपर्टी को बिकवा  देगा। गौरव अग्रवाल को जब यह बात पता चली की पीड़िता ज्योतिष की जानकार है तो उसने इस पर खुशी जाहिर की और ज्योतिष सीखने के बहाने आए दिन पीड़िता को फोन करने लगा ।

आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी

आरोपी ने 24 जनवरी को पीड़िता से संपर्क किया और कहा कि वह प्रॉपर्टी की डील फाइनल करना चाहता है। इसलिए उसे साथ में डील फाइनल करने चलना पड़ेगा।  इस बहाने से वह पीड़िता को अपने एक दोस्त के घर नेब सराय ले गया। यहां आरोपी ने पीड़िता की ड्रिंग में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गईं।  इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप को अंजाम दिया और फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  अब पुलिस मामले की जांच करने के साथ-साथ आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

क्या होता है टैरो कार्ड रीडिंग

टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भविष्य बताया जाता है। इसमें 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें माइनर और मेजर आर्काना में बांटा जाता है। इसमें सभी 78 कार्ड का अपना  अलग मतलब होता है। कार्ड्स के जरिए ही टैरो रीडर लोगों के अलग-अलग सवालों का जवाब देता है। टैरो कार्ड रीडर आमतौर पर 100 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक फीस फीस लेते है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000