रिश्वतखोर GST डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पाण्डेय को यूपी विजिलेंस टीम ने 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, टीम ने किया गिरफ्तार

GST Deputy Commissioner Dhanendra Pandey Arrested: UP विजिलेंस की टीम ने GST के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय को 2 लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश लखनऊ : यूपी की विजिलेंस टीम ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ में जीएसटी जोन 20 के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडे 2 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे। उसी समय विजिलेंस की टीम ने उनको रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अफसरों के मुताबिक धनेंद्र कुमार पांडेय एडम डाटा सर्विसेज से रिश्वत ले रहे थे। डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय ने कंपनी से किसी काम के एवज में 2 लाख रुपए की घूस मांगी थी। धनेंद्र कुमार पांडेय को विजिलेंस टीम ने सेल्स टैक्स मुख्यालय से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एडम डाटा सर्विसेज के कर्मचारी ने विजलेंस की हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी कि वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय उनकी कम्पनी के GST रिफण्ड पास करने के एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसपी विजलेंस डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने रिश्वत मांगे जाने के सबूत मांगे थे। विजलेंस को कर्मचारी ने बताया कि एडम डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड अमेरिका बेस्ड कंपनी की ओर से उपलब्ध कराये गए स्कैन्ड डाटा शीट्स को एक डैशबोर्ड में डिजिटल फार्म में तैयार कर वापस भेजती है।

कर्मचारी के मुताबिक, एम कंपनी ने GST के आधार पर लगभग 20 लाख का रिफण्ड क्लेम किया था। जो जीएसटी जोन 20 डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पाण्डेय के द्वारा स्वीकृत होना था। इसी को लेकर डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पाण्डेय ने कम्पनी के कर्मचारी से दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। एसपी ने कम्पनी कर्मचारी से जानकारी मिलने के बाद एक टीम का गठन कर मंगलवार को जाल बिछाकर GST मुख्यालय से धनेंद्र कुमार को 2 लाख रूपया घूस लेते हुए पकड़ा। सच बात तो यह है कि डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पाण्डेय महज एक बानगी हैं, धनेन्द्र कुमार पाण्डेय जैसे रिश्वतखोर अधिकारी GST के जिला मुख्यालय से लेकर मंडल मुख्यालय और लखनऊ मुख्यालय में मौजूद हैं। इनपर कार्रवाई कब होगी ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000