दो बच्चों की माँ से प्यार करना युवक को पड़ा महंगा, दी खौफनाक सजा, पहले पहनाई जूतों की माला, सिर पर फेरा उस्तरा, पिलाई पेशाब

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपने ही समाज की शादी-शुदा महिला से प्यार करना महंगा पड़ गया। महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर युवक के साथ फरार हो गई। यह बात युवक के लिए भारी पड़ गई। महिला के जाने से उसके ससुरालीजन आग-बबूला हो गए। उन्होंने किसी तरह दोनों को ढूंढ़ निकाला। पहले दोनों के साथ मारपीट की गई। उसके बाद महिला के ससुरालियों ने युवक को रौंगटे खड़े कर देने वाली सजा दी।

कानून हाथ में लेकर क्रूर सजा देने वालों की पुलिस कर रही है, पहचान 

वायरल वीडियों को लेकर उज्जैन ग्रामीण के एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि यह घटना तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो की पुष्टि की जा रही है। इसमें कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित से बात करके स्पष्ट हो पाएगा कि मामले में कितने आरोपी थे। युवक को पेड़ से बांधा गया, जूते-चप्पलों की माला पहनाई। ससुरालीजन के साथ समाज के लोग भी शर्मसार करने वाली सजा में भागीदार बने। युवक के सिर पर उस्तरा फेरा गया। उसके मुंह में जूते ठूंसे गए। हद तब हुई जब युवक को पेशाब पिलाया गया। इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कानून हाथ में लेकर क्रूर सजा देने वालों की पुलिस पहचान कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

दो बच्चों की मां से हुआ प्यार

घट्टिया क्षेत्र के बंजारा समाज के एक युवक को भाट पचलाना क्षेत्र की समाज की ही दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। महिला अपने ससुराल और बच्चों को छोड़कर युवक के साथ राजस्थान चली गई। यह बात महिला के ससुराल वालों को बहुत नागवार गुजरी। उन्होंने युवक और महिला को ढूंढ़ना शुरू किया। वह उन्हें राजस्थान से पकड़कर ले आए। उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। महिला के ससुरालियों का इतने से ही मन नहीं भरा उन्होंने युवक को पेड़ से बांध दिया और उसे जूते-चप्पल की माला पहनाई।

मुंह में ठूंसे जूते, पिलाया पेशाब

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वहां मौजूद भीड़ युवक को पीट रही है। उसके मुंह में जूते ठूंसे जा रहे हैं। आसपास बच्चे भी घूम रहे हैं। युवक का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। गाली गलौच कर उसके सिर पर जूते रखकर उसका नाम पता पूछा गया। युवक की आधी मूंछ काट दी। उसके सिर पर उल्टा-सीधा उस्तरा फेर दिया। वहीं, युवक का जिस महिला से प्रेम प्रसंग था उससे उसे पिटवाया गया। महिला के साथ भी मारपीट की गई। हैवानियत की हदें पार करते हुए युवक को पेशाब पिलाया गया।

नहीं की पुलिस से शिकायत

युवक के साथ की गई मारपीट और हैवानियत की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इसे शेयर कर घटना की निंदा कर रहे हैं। हालांकि, मामला एक ही समाज और आपसी रिश्तों से जुड़ा है तो इसकी किसी ने पुलिस से शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वारदात किस स्थल पर हुई, इसकी जानकारी ली जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000