ट्रेजरी चौराहे के सामने नाले से निकले सिल्ट को ठेकेदार ने हटवाया उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ खुलासा इंडिया की खबर का हुआ असर, कुम्भकर्णी नींद से जागा प्रशासन और महज दो घंटे में नाले से निकले सिल्ट को हटवाया By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 26, 2024 604 प्रतापगढ़। होली के त्योहार पर नाला के सिल्ट को दुकान और घर के सामने रखकर महीनों से अम्बार लगा दिया था। जिससे दुकानदार और वहाँ रहने वाले अपने घरों से नहीं निकल पा रहे थे। नगरपालिका प्रशासन कहता कि ठेकेदार जाने और ठेकेदार कहता था कि नगरपालिका प्रशासन जाने। खुलासा इंडिया की खबर पर जिला प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद खुली तो नगरपालिका प्रशासन भी जागा। इसके बाद नाला निर्माण कराने वाला ठेकेदार जेसीबी के साथ ट्रेजरी चौराहा पहुँचा और सिल्ट को उठाकर शिफ्ट कराया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जिला प्रशासन और ठेकेदार को खुलस्स इंडिया धन्यवाद ज्ञापित करता है कि उन्होंने खबर का संज्ञान लिया और उस पर कार्यवाही कर उसका निस्तारण कराया। समाचार 604 Share